FIFA World Cup 2026: पहली बार आमने-सामने होंगे बेल्जियम-मिस्र, कितने बजे भारत में देखा जाएगा मैच?
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप जी में बेल्जियम और मिस्र पहली बार आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें बिना कोई क्वालीफायर मैच हारे टूर्नामेंट में पहुंची हैं।

FIFA World Cup 2026: पहली बार आमने-सामने होंगे बेल्जियम-मिस्र
डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप में ग्रुप जी के उद्घाटन मुकाबले में सोमवार रात बेल्जियम और मिस्र विश्व कप इतिहास के पहली बार आमने-सामने होंगे। यह दोनों ही टीम इस टूर्नामेंट में बिना कोई क्वालीफायर मैच हारे पहुंची हैं, लेकिन चार साल पहले विश्व कप के मैत्री मैच में जिस तरह मिस्र ने बेल्जियम को हराया था, उससे देखते हुए कहा जा सकता है कि अमेरिका के सिएटल स्डेडियम में होने वाले इस मुकाबले में ‘फराओ’ (मिस्र) यूरोप की इस शक्तिशाली टीम पर भारी पड़ सकते हैं।
2018 के बाद खेल रहे मिस्र की सबसे बड़ी ताकत स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह ही हैं। मिस्र के आखिरी वार्म-अप मैच में ब्राजील के विरुद्ध 2-1 से हार के बावजूद यह यह टीम इस बात से खुश है कि सालाह बिना किसी चोट की चिंता के मुकाबले में उतर रहे हैं। वहीं बेल्जियम के स्टार जेरेमी डोकू ट्रेनिंग के दौरान लगी चोट से उबर चुके हैं।

