विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फीफा विश्व कप ट्रॉफी के लिए 20 हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करेगा इंग्लैंड

Updated: Mon, 15 Jun 2026 10:42 PM (IST)

1966 के बाद अपना पहला खिताब जीतने के लिए इंग्लैंड फुटबॉल टीम अमेरिका पहुंच चुकी है।

फीफा विश्व कप

फीफा विश्व कप

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। 1966 के बाद अपना पहला खिताब जीतने के लिए इंग्लैंड फुटबॉल टीम अमेरिका पहुंच चुकी है। उन्होंने कंसास सिटी में डेरा भी डाल दिया है लेकिन ये टीम अब भी अपनी मंजिल से बीस हजार किलोमीटर से भी ज्यादा दूर है। दरअसल फीफा विश्व कप 2026 पूरे उत्तरी अमेरिका में फैला हुआ है।

48 टीमों के बीच होने वाले 104 मैच अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के कुल 16 स्टेडियमों में होंगे। अगर इंग्लैंड की टीम न्यू यार्क के मेट लाइफ स्टेडियम में होने वाला फाइनल मैच खेलती है तो उन्हें पूरी दुनिया का आधा चक्कर लगाने जितनी दूरी तय करनी होगी। इंग्लैंड ने टूर्नामेंट से पहले फ्लोरिडा में दो अभ्यास मैच खेले थे। अभी वो कंसास सिटी में हैं।

इस शहर में इन्हें कोई मैच नहीं खेलना लेकिन पूरे महाद्वीप में यात्रा कर पाने की आसानी के चलते इंग्लैंड ने यहां रहने का फैसला किया। अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स भी यहीं रुके हैं। पूरे वक्त इंग्लैंड यहीं रहेगी। यहां से पहला मैच खेलने ये डलास जाएंगे, दोनों तरफ मिलाकर ये 900 मील यानी लगभग 1500 किलोमीटर की यात्रा रहेगी।

फिर टीम बोस्टन में अपना दूसरा मैच खेलेगी। यह सफर लगभग दो हजार किलोमीटर का रहेगा। इंग्लैंड का आखिरी लीग मैच न्यू यार्क में है जहां ये बोस्टन से ही चले जाएंगे। ये यात्रा 273 किलोमीटर की रहेगी। वहां से कंसास वापसी के लिए ये 1762 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।

नाकआउट तक पहुंचे तो इंग्लैंड को 2166 किलोमीटर की यात्रा करके अटलांटा जाना होगा। अंतिम-16 में ये मेक्सिको सिटी जा सकते है। ये यात्रा 4457 किलोमीटर की रहेगी। जबकि क्वार्टर फाइनल के लिए इंग्लैंड को मियामी का 3949 किलोमीटर लंबा रास्ता नापना रहेगा। सेमी फाइनल मुकाबला अटलांटा में होगा यानी 2166 किलोमीटर फिर से। फाइनल में पहुंचे तो ये टीम फिर से 1762 किलोमीटर चलकर न्यू यार्क निकलेगी। यानी इंग्लैंड को ट्रॉफी उठाने के लिए 20 हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करनी होगी।

यह भी पढ़ें- इराक के विरुद्ध खाता खोला चाहेंगे ‘गोल मशीन’ एर्लिंग हालैंड, विश्व कप के ग्रुप I में आमने-समाने होंगे नार्वे-इराक

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: मेसी की अर्जेंटीना और एमबापे की फ्रांस करेंगी अभियान की शुरुआत, उलटफेर से बचने की होगी कोशिश