विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Czechia vs South Africa Today’s Match: चेकिया और द. अफ्रीका के लिए ‘करो या मरो’ की जंग

Updated: Thu, 18 Jun 2026 01:38 PM (IST)

FIFA World Cup 2026 में चेक गणराज्य और दक्षिण अफ्रीका गुरुवार को अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए मैदान पर उतरेंगे, क्योंकि दोनों टीमें अपने शुरुआती मुकाबले हार चुकी हैं।

चेकिया और साउथ अफ्रीका की टीमें वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी

 चेकिया और साउथ अफ्रीका की टीमें वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी

HighLights

  1. चेकिया और साउथ अफ्रीका की टीमें वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी

  2. टूर्नामेंट में दोनों टीमों की तीसरी बार भिड़ंत आज

  3. चेकिया और साउथ अफ्रीका के लिए करो या मरो की जंग

डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। FIFA World Cup 2026: अपने शुरुआती मुकाबले हारने के बाद चेक गणराज्य और दक्षिण अफ्रीका गुरुवार को जीत की तलाश में मैदान पर उतरेंगे। दक्षिण अफ्रीका को मेक्सिको के खिलाफ हार के दौरान लाल कार्ड देखने वाले सिथोले और थेम्बा की सेवाएं नहीं मिलेंगी।

चेक की टीम भी वापसी के लिए बेताब है। चेकिया डिफेंडर यारोस्लाव जेलेनी ने कहा कि इस मैच में उनके लिए जीत जरूरी है क्योंकि इसके बाद उन्हें मेक्सिको से खेलना है।

बता दें कि ग्रुप-A के इस मुकाबले में चेकिया और साउथ अफ्रीका की टीमें वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। दोनों टीमों के बीच अब तक केवल एक इंटरनेशनल मैच खेला गया है, जो ड्रॉ रहा था।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

चेकिया: स्टैनेक, होल्स, जिमा, क्रेइची, कोउफल, सूसेक, सादिसक, जुरासेक, प्रोवोड, शिक, ह्लोजेक।

साउथ अफ्रीका: विलियम्स, मुदौ, केकना, मवाला, मोडिटा, मोकोएना, सिथोले, जुवाने, ताऊ, मासेको, लेपासा।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: अल-कायदा ने पिता को उतारा था मौत के घाट, बेटे अयमेन हुसैन ने अब वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: मां के बाद बेटे ने भी न्यूजीलैंड के लिए खेला विश्व कप, ईरान के खिलाफ रचा इतिहास