FIFA World Cup 2026: मां के बाद बेटे ने भी न्यूजीलैंड के लिए खेला विश्व कप, ईरान के खिलाफ रचा इतिहास
टाइलर बिंडन ईरान के खिलाफ विश्व कप के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिये मैदान पर उतरे तो उन्होंने अपनी मां के साथ मिलकर इतिहास रच दिया। जेनी बिंडन और टाइलर विश्व कप खेलने वाली मां बेटे की पहली जोड़ी है।

FIFA World Cup 2026: मां के बाद बेटे ने भी न्यूजीलैंड के लिए खेला विश्व कप
HighLights
न्यूजीलैंड की फुटबॉलर मां बेटे की जोड़ी ने किया कमाल
टाइलर बिंडन ईरान के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच में उतरे तो उन्होंने इतिहास रचा
जेनी बिंडन और टाइलर विश्व कप खेलने वाली मां बेटे की पहली जोड़ी है
न्यूयार्क, एपी। FIFA World Cup 2026: टाइलर बिंडन ईरान के खिलाफ विश्व कप के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए मैदान पर उतरे तो उन्होंने अपनी मां की तरह इतिहास रच दिया। जेनी बिंडन और टाइलर विश्व कप खेलने वाली मां बेटे की पहली जोड़ी है। जेनी 2004 से 2014 तक न्यूजीलैंड की गोलकीपर थी और 2007 तथा 2011 महिला विश्व कप के अलावा 2008 और 2012 ओलिंपिक खेल चुकी हैं।
टाइलर सोमवार को विश्व कप मैच में स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरे तो उनके माता-पिता भी दर्शक दीर्घा में मौजूद थे। न्यूजीलैंड ने इरान से 2-2 से ड्रॉ खेला। टाइलर के पिता ग्रांट न्यूजीलैंड की वालीबाल टीम के कप्तान रह चुके हैं। टाइलर जब 12 साल के थे तब उनका परिवार कैलिफोर्निया आ गया, क्योंकि जेनी को यूसीएलए महिला टीम की सहायक कोच बनाया गया था।
विश्व कप में पिता-पुत्र की कई जोड़ियां
विश्व कप खेलने वाले पिता पुत्र की कई जोड़ियां हैं। पराग्वे के विरुद्ध जीत में अमेरिका के लिए गोल करने वाले जियो के पिता क्लाउडियो रेना अमेरिका के लिए खेल चुके हैं। नार्वे के लिए पहले मैच में दो गोल करने वाले एर्लिंग हालैंड के पिता अल्फ इंजे हालैंड 1994 विश्व कप खेले हैं।

