FIFA World Cup 2026: अल-कायदा ने पिता को उतारा था मौत के घाट, बेटे अयमेन हुसैन ने अब वर्ल्ड कप में रचा इतिहास
इराकी स्ट्राइकर अयमेन हुसैन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे के खिलाफ गोल दागकर इतिहास रचा, जो इराक का 40 साल बाद दूसरा वर्ल्ड कप है।

Aymen Hussein की दर्दभरी कहानी
HighLights
इराक स्टार स्ट्राइकर अयमेन हुसैन ने रचा इतिहास
पिता को अल-कायदा ने मार डाला था
भाई अभी भी है लापता
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Aymen Hussein: इराक के स्ट्राइकर अयमेन हुसैन को अपने पहले फीफा वर्ल्ड कप तक पहुंचने के लिए एक लंबे इंतजार और मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस महीने की शुरुआत में, यह भी साफ नहीं था कि हुसैन FIFA World Cup 2026 में खेल पाएंगे या नहीं, क्योंकि शिकागो में अमेरिकी कस्टम विभाग ने उन्हें और टीम के एक अन्य सदस्य को कई घंटों तक हिरासत में रखा था।
Aymen Hussein की दर्दभरी कहानी
दरअसल, 30 साल के हुसैन का पूरा बचपन युद्ध के साये में बीता है। 1996 में उत्तरी-मध्य इराक के अल-हविजा जिले के अल-सफरा में जन्मे हुसैन एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
खलीज टाइम्स के अनुसार, साल 2008 में जब हुसैन महज 12 साल के थे, तब उनके पिता (जो इराकी सेना के सैनिक थे) की अल-कायदा के आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली सीधे उनके दिल पर लगी थी।
हुसैन ने उस खौफनाक मंजर को याद करते हुए बताया, "वह हमारे नए बन रहे घर के लिए कुछ सामान खरीदने गए थे। कुछ घंटों बाद हमें एक फोन आया कि आपके पिता की हत्या कर दी गई है और उनका शव अस्पताल में है।"
उन्होंने आगे कहा था,
मैंने अपने परिवार की देखभाल के लिए फुटबॉल छोड़ देने का फैसला कर लिया था, लेकिन मेरी मां ने मना कर दिया। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं अपना खेल जारी रखूं।
अयमेन हुसैन
भाई आज भी लापता
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के कुछ साल बाद उनके भाई का भी अपहरण कर लिया गया, जो आज तक लापता है। हुसैन ने एक इंटरव्यू में कहा था,
अयमेन ने रचा इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इराक के स्ट्राइकर अयमेन हुसैन ने नॉर्वे के खिलाफ मुकाबले में गोल दागकर इराक के फुटबॉल इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। हालांकि उनकी टीम को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अयमेन का गोल इराकी फुटबॉल के लिए एक खास पल बन गया। बता दें कि इराक इस बार अपने इतिहास का दूसरा वर्ल्ड कप खेल रहा है और 40 सालों बाद टूर्नामेंट में उसने वापसी की है।

