Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना ने लियोनेल मेसी के लिए प्‍यार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, सबसे बड़ा स्‍टैच्‍यू बनाया

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 01:32 PM (IST)

    लियोनेल मेसी के 26 मीटर लंबे स्‍टैच्‍यू का लोकार्पण अर्जेंटीना के पेटागोनिया में हुआ। मेसी के एक प्रशंसक ने इसे 18 महीनों में पूरा किया। ...और पढ़ें

    लियोनेल मेसी के स्‍टैच्‍यू का लोकार्पण

    लियोनेल मेसी के स्‍टैच्‍यू का लोकार्पण

    HighLights

    1. लियोनेल मेसी के 26 मीटर लंबे स्‍टैच्‍यू का लोकार्पण

    2. अर्जेंटीना के पेटागोनिया में स्‍टैच्‍यू का लोकार्पण हुआ

    3. एल्‍डो बेरोइसा ने 18 महीनों में स्‍टैच्‍यू तैयार किया

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अर्जेंटीना का लियोनेल मेसी के प्रति प्‍यार फीफा विश्‍व कप 2026 के दौरान नई ऊंचाइयों पर पहुंचा। अर्जेंटीना के पेटागोनिया में महान फुटबॉलर के 26 मीटर लंबे स्‍टैच्‍यू का लोकार्पण हुआ। एक फैन द्वारा तैयार किए गए स्‍टैच्‍यू ने देशभर के प्रशंसकों का ध्‍यान अपनी ओर खींचा है।

    मेसी का सबसे लंबा स्‍टैच्‍यू दक्षिण अर्जेंटीना के शहर कुट्रल को के बाहरी इलाके में खड़ा किया गया। यह स्‍टील और लोहे के 70 टन से बनाया गया। इसमें दिख रहा है कि मेसी के पैर के बीच वर्ल्‍ड कप ट्रॉफी है और उन्‍होंने जश्‍न मनाने के लिए हाथ ऊपर उठा रखा है।

    खास दिन हुआ लोकार्पण

    इस स्‍मारक का उद्घाटन 16 जून को हुआ, जिस दिन अर्जेंटीना ने वर्ल्‍ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत की। स्‍थानीय अधिकारियों और कलाकार के मुताबिक अर्जेंटीना के कप्‍तान को यह सबसे बड़ा स्‍मारक समर्पित किया गया है। लियोनेल मेसी बुधवार को अपना 39वां जन्‍मदिन मना रहे हैं।

    इस स्‍टेव्‍यू को मूर्तिकार एल्‍डो बेरोइसा ने 18 महीनों में पूरा तैयार किया। बेरोइसा ने द एसोसिएटेड प्रेस से कहा, 'लियोनेल मेसी अर्जेंटीना के नैसर्गिक एम्‍बेस्‍डर (दूत) हैं। मेरे लिए यह कलाकार के रूप में नहीं बल्कि अर्जेंटीना का नागरिक होने के नाते महत्‍वपूर्ण हैं।'

    खबरें और भी

    मेसी का सबसे यादगार पल

    बता दें कि इस स्‍टैच्‍यू में मेसी के करियर के सबसे यादगार लम्‍हों में से एक को कैद किया गया। कतर में 2022 वर्ल्‍ड कप फाइनल जीतने के बाद मेसी ने भावुक जश्‍न मनाया था। इसमें यह भी नजर आ रहा है कि कप्‍तान ने अर्जेंटीना की जर्सी पकड़कर आसमान की तरफ इशारा किया, इस तरह वो अपनी दिवंगत दादी को याद करते हैं।

    इस स्‍टैच्‍यू ने कुट्रल को में पर्यटकों की मांग बढ़ा दी है, जो कि टूरिज्‍म से ज्‍यादा तेज निर्माण के लिए मशहूर है। विशाल स्‍टैच्‍यू के साथ ब्यूनस आयर्स के उपनगर बेराजटेगुई में एक अनोखे म्यूरल के जरिए भी मेसी का सम्मान किया जा रहा है। इसमें 1300 फैंस का नाम शामिल हैं, जिन्‍होंने स्‍टैच्‍यू के निर्माण में मदद की। स्‍टैच्‍यू में मेसी मुस्‍कुराते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे प्रशंसकों का भरपूर प्‍यार मिल रहा है।

    मेसी ने दिया संदेश

    इस म्‍यूरल ने अर्जेंटीना के सुपरस्‍टार का ध्‍यान भी खींचा। मेसी ने कलाकारों को एक वीडियो संदेश भेजा, जिसमें कहा, 'क्रेजी। आप सभी का धन्‍यवाद, जिन्‍होंने इसे बनाने में समर्थन दिया।' मेसी ने फीफा विश्‍व कप 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल किए हैं। उनकी कोशिश अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने की होगी।

    यह भी पढ़ें: मेसी के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को पटका, नॉकआउट दौर में बनाई जगह

    यह भी पढ़ें: Shakira ने अपने बेटों के साथ लियोनेल मेसी को किया चीयर, 'किस' का वीडियो हुआ वायरल