FIFA World Cup 2026: मेसी के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को पटका, नॉकआउट दौर में बनाई जगह
लियोनेल मेसी के दो गोल के दम पर अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप-2026 में ऑस्ट्रिया को 2-0 से हरा दिया। टीम को जीत दिलाने के साथ ही मेसी ने इस मैच में वर् ...और पढ़ें
-1782181016244_m.webp)
लियोनेल मेसी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
HighLights
अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को दी मात
लियोनेल मेसी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अगले दौर में पहुंची अर्जेंटीना
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी ने अपनी महानता में एक और सितारा जोड़ दिया है। वह फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ये मुकाम उन्होंने दलास में ऑस्ट्रिया के खिलाफ खेले गए मैच में हासिल किया। मेसी के दो गोलों के दम पर सोमवार रात को खेले गए मैच में अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 हरा दिया।
इस जीत के बाद अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप-2026 के नॉकआउट दौर में जगह बना ली है। ये अर्जेंटीना की इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में अल्जीरिया को मात दी थी और इस मैच में मेसी ने हैट्रिक लगाई थी।
इस दिग्गज को छोड़ा पीछे
मेसी इस मैच में जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज को पीछे छोड़ने के इरादे से उतरे थे और इसके लिए उन्हें एक गोल चाहिए था। दोनों 16-16 की बराबरी पर थे। मैच की शुरुआत में ही मेसी को मौका मिल गया था। आठवें मिनट में अर्जेंटीना को पेनाल्टी मिली और मेसी इसे मिस कर गए। ये पहली बार नहीं हुआ था, लेकिन मेसी इससे आगे बढ़े। 38वें मिनट में उन्होंने गोल कर डाला। मेसी के पास गेंद आई और उन्होंने अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में बेहतरीन कर्ल शॉट खेलते हुए गेंद को नेट में डाल दिया
इसी के साथ मेसी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। हाफ टाइम तक अर्जेंटीना ने अपनी 1-0 की बढ़त कायम रखी।
दूसरे हाफ में फिर मेसी का जलवा
पहले हाफ में अर्जेंटीना को परेशान करने वाली ऑस्ट्रिया की डिफेंस लाइन ने दूसरे हाफ में भी यही काम किया। इस हाफ में अर्जेंटीना के लिए गोल करना और मुश्किल हो गया। ऑस्ट्रिया के डिफेंस ने शानदार काम किया। हालांकि, मेसी की किस्मत में दूसरा गोल लिखा था। उन्होंने स्टॉपेज टाइम में अपना दूसरा गोल कर अपने वर्ल्ड कप गोल की संख्या को 18 पहुंचा दिया।
खबरें और भी
इस जीत के साथ मौजूदा विजेता अर्जेंटीना ने अगले दौर में जगह पक्की कर ली है। हालांकि, ऑस्ट्रिया के खेल को इस मैच में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस टीम के डिफेंस ने अर्जेंटीना के लिए कभी भी चीजें आसान नहीं रहने दीं।