फीफा विश्व कप 2026: Shakira ने अपने बेटों के साथ लियोनेल मेसी को किया चीयर, 'किस' का वीडियो हुआ वायरल
शकीरा ने अपने बेटों साशा और मिलान के साथ अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रिया मैच का आनंद उठाया। फैंस तब उत्साह से भर गए जब बड़ी स्क्रीन पर शकीरा की झलक दिखाई ...और पढ़ें

शकीरा ने अपने बेटों साशा और मिलान के साथ मैच का आनंद उठाया
HighLights
अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से मात दी
लियोनेल मेसी ने दो गोल करके रिकॉर्ड बनाया
शकीरा ने स्टेडियम में उपस्थित रहकर अर्जेंटीना का समर्थन किया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पॉप स्टार शकीरा को फीफा विश्व कप 2026 में सोमवार को देख फैंस खुशी से झूम उठे। शकीरा ने अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया के बीच ग्रुप-जे के मैच का लुत्फ स्टेडियम से उठाया। शकीरा के साथ उनके दोनों बेटे साशा और मिलान भी मौजूद थे।

प्रसारणकर्ता ने जैसे ही बड़ी स्क्रीन पर शकीरा को दिखाया तो फैंस खुशी से झूम उठे। शकीरा ने खुशी जाहिर की और फैंस को फ्लाइंग किस भी दी। इस बीच शकीरा को उनके बेटे ने गाल पर किस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

कमेंटेटर ने क्या कहा
वैसे, शीकरा के दोनों बेटों को कम ही लोग जानते हैं और ऐसे में जिसने भी किस का वीडियो देखा, वो थोड़ा उलझन में रह गए। इसमें कमेंटेटर मार्टिन टायलर का नाम शामिल रहा, जिन्होंने वीडियो पर राय दी - 49 साल की वाका वाका गायिका के प्रति कभी आकर्षण कम नहीं पड़ता।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स के कमेंट देखने को मिले कि शकीरा को उनके ब्वॉयफ्रेंड ने किस किया, जिसे बाद में ठीक किया गया। शकीरा 2024 में अपने पति गेरार्ड पिके से अलग हो गईं थीं और ताजा अपडेट यही है कि वो किसी को डेट नहीं कर रही हैं।
खबरें और भी

शकीरा और फीफा की लंबी साझेदारी
शकीरा और फीफा वर्ल्ड कप की लंबी साझेदारी है। 2010 वर्ल्ड कप में शकीरा ने वाका वाका गीत गाया था, जो टूर्नामेंट का आधिकारिक एंथम था। 2026 में शकीरा ने बर्ना ब्वॉय के साथ दाई दाई एंथम तैयार किया। 2014 में ला ला ला गीत भी शकीरा ने बनाया था।

मेसी का किया सपोर्ट
बता दें कि शकीरा ने मैच में अर्जेंटीना के प्रति समर्थन जताया। लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया। मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने। मेसी के दम पर अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से मात दी।