विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Netflix पर धूम मचाने आ रही 200 करोड़ी Family Drama, कब और कहां रिलीज होगी 2 घंटे 41 मिनट की फिल्म?

Published: Tue, 08 Sep 2026 04:39 PM (IST)

बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करने के बाद ओटीटी पर एक ब्लॉकबस्टर फैमिली ड्रामा (Family Drama) रिलीज होने वाली है।

ओटीटी पर रिलीज होने वाली है ब्लॉकबस्टर फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

ओटीटी पर रिलीज होने वाली है ब्लॉकबस्टर फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर हिट थी फिल्म

  2. 200 करोड़ के पार किया था कारोबार

  3. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली सुपरहिट फिल्म एक महीने के अंदर ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। पिछले हफ्ते ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसने 200 करोड़ के पार कारोबार किया था।

इस फिल्म ने इमरान हाशमी स्टारर आवारापन 2 (Awarapan 2) और सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) को टक्कर दी थी। यह फिल्म है सूर्या स्टारर 'विश्वनाथ एंड संस' (Vishwanath and Sons)।

क्या है विश्वनाथ एंड संस की कहानी?

14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'विश्वनाथ एंड संस' की कहानी संजय विश्वनाथ (सूर्या) की है जो एक इंटरनेशनल शूटर होने के साथ-साथ अमीर बिजनेसमैन भी है। शादी न करने की जिद के बाद वह अपनी मां की खातिर सैन फ्रांसिस्को में सरोगेसी के जरिए बच्चा पैदा करने का फैसला करता है। हालांकि, दिक्कत तब शुरू होती है, जब बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है।

Vishwanath and Sons

IMDb से मिली है धांसू रेटिंग

इसके बाद संजय बोन मैरो के लिए सैन फ्रांसिस्को जाकर बेबी के सरोगेट मदर को ढूंढता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब संजय की जिंदगी में प्यार की एंट्री होती है। फिल्म की कहानी फैमिली ड्रामा और रोमांस से भरी है। इसके दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा है। इसे IMDb से भी 7.6 आईएमडीबी रेटिंग मिली है।

बॉक्स ऑफिस पर रही थी सुपरहिट

यही नहीं, 'विश्वनाथ एंड संस' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। सैकनिल्क के मुताबिक, सूर्या की फिल्म ने मात्र 25 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 122 करोड़ रुपये के करीब काराबोर किया था। वहीं, दुनियाभर में कारोबार 205 करोड़ के पार है। अब एक महीने के अंदर ही फिल्म को ओटीटी पर उतारा जा रहा है।

Vishwanath and Sons OTT

किस ओटीटी पर है विश्वनाथ एंड संस?

'विश्वनाथ एंड संस' बड़े पर्दे से हटकर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आ रही है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान किया है। यह फिल्म ओटीटी पर 11 सितंबर से स्ट्रीम होगी। आप इसे तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देख सकते हैं।

फिल्म में सूर्या के अलावा ममिता बैजू, योगी बाबू, राधिका और रघु बाबू अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन वेंकी अटलुरी ने किया है।

यह भी पढ़ें- सस्पेंस से भरी 2 घंटे 48 मिनट की Thriller, सिनेमाघरों के बाद Hotstar पर गर्दा उड़ाने आ रही है फिल्म

यह भी पढ़ें- OTT पर नंबर-1 बनी 155 मिनट की रोमांटिक ड्रामा, IMDb से मिली है तगड़ी रेटिंग; Must Watch है फिल्म