ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Vishwanath And Sons ने मचाया गदर, Suriya की फिल्म पर जमकर हुई धनवर्षा
सूर्या स्टारर विश्वनाथ एंड सन्स (Vishwanath And Sons) 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, फिल्म घरेलू के साथ-साथ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर पैसा छाप रही है।
-1787024262051_m.webp)
विश्वनाथ एंड संस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
HighLights
विश्वनाथ एंड संस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
सूर्या की फिल्म पर हुई नोटों की बारिश
14 अगस्त को रिलीज हुई थी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार सूर्या की फैमिली एंटरटेनर विश्वनाथ एंड सन्स (Vishwanath And Sons) ने 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्त क दी। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई के साथ खाता खोला और दूसरे और तीसरे दिन भी शानदार कलेक्शन किया। पहले वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद आइए जानते हैं फिल्म ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया?
विश्वनाथ एंड सन्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, विश्वनाथ एंड सन्स (Vishwanath And Sons) ने शुक्रवार को 15.35 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला, दूसरे दिन इसने 22.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 20.55 करोड़ रुपये की कमाई की। यानी पहले वीकेंड पर फिल्म ने घरेलू कलेक्शन में 57 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली।
सोमवार की बात करें तो फिल्म ने मंडे को 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि ये वीकेंड के दिनों से कम है लेकिन फिर भी वर्किंग डे के हिसाब से एक औसत कमाई मानी जा सकती है। इस कलेक्शन के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 65.65 करोड़ रुपये, ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 75.88 करोड़ रुपये हो गया है।
-1787024494940.webp)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार चुकी थी और अब दुनियाभर में चार दिनों में 120.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विश्वनाथ एंड सन्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 7.50 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन - 65.65 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन - 75.88 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 120.88 करोड़ रुपये
-1787024518391.webp)
क्या है विश्वनाथ एंड सन्स की कहानी?
'विश्वनाथ एंड संस' 2026 की एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसे वेंकी अटुलरी ने डायरेक्ट किया है और इसमें सूर्या (Suriya) और ममिता बैजू मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी संजय विश्वनाथ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अमीर अरबपति और ओलंपिक गोल्ड-मेडलिस्ट शूटर हैं और अतीत में हुई कुछ घटनाओं की वजह से कुंवारे रहते हैं। अपनी मां की वारिस की इच्छा पूरी करने के लिए, वह सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत करते हैं, लेकिन जब बच्चा बीमार पड़ता है, तो सरोगेट मां उनकी जिंदगी में आ जाती है और सब कुछ उलझ जाता है।
'विश्वनाथ एंड संस' को वेंकी अटुलरी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में सूर्या के साथ ममिता बैजू, राधिका सरथकुमार और रवीना टंडन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें- 'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ...' Awarapan 2 की सफलता पर गदगद हुईं Emraan की पत्नी, एक्टर के लिए लिखा इमोशनल नोट
