विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर आते ही खुली Box Office पर डिजास्टर फिल्म की किस्मत, टॉप 10 में ट्रेंड कर रही Biographical Drama

Published: Tue, 08 Sep 2026 11:07 AM (IST)

OTT पर आते ही बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई फिल्म की किस्मत चमक गई है। यह टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई ये फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई ये फिल्म

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई ये फिल्म

  2. ओटीटी पर आते ही चमकी फिल्म की किस्मत

  3. टॉप 10 में ट्रेंड कर रही बायोग्राफिकल ड्रामा 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में रिलीज होने लगी हैं तब से यह कई फिल्मों के लिए वरदान साबित हुआ है। ओटीटी पर ओरिजिनल मूवीज तो रिलीज होती ही हैं, बल्कि कई बार थिएटर्स में फ्लॉप होने हुई फिल्मों की किस्मत भी ओटीटी पर आने के बाद पलट जाती है।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही फिल्म

कुछ ऐसा ही हुआ 2026 में रिलीज होने वाली बायोग्राफिकल ड्रामा (Biographical Drama) के साथ जो अगस्त में थिएटर्स में रिलीज हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस (Box Office) फ्लॉप हो गई।

kartik aaryan (17)

यह भी पढ़ें- Shaque OTT Release: 'शक' के सस्पेंस में उलझेंगी परिणीति चोपड़ा, कब और कहां स्ट्रीम होगी मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज?

OTT पर आते ही चमकी किस्मत

नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 4 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म का नाम है जी.डी.एन. (GDN) जिसमें आर माधवन (R. Madhavan) ने लीड रोल प्ले किया है। यह फिल्म ओटीटी पर आते ही टॉप 10 में शामिल हो गई है और नेटफ्लिक्स पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

kartik aaryan (15)

GDN एक बायोग्राफिकल ड्रामा है जिसमें आर माधवन ने लीजेंडरी इंडियन इन्वेंटर और इंडस्ट्रियलिस्ट जी.डी. नायडू का किरदार प्ले किया है। यह फिल्म कोलोनियल दौर के दक्षिण भारत में एक ऐसे इंजीनियर और उद्यमी के सफर को दिखाती है जिन्होंने खुद से सब कुछ सीखा था।

क्या दिखाया गया है फिल्म में?

फिल्म में उन अहम पलों को दिखाया गया है जब जी.डी. दमनकारी ब्रिटिश कोलोनियल शासन का विरोध करते हैं और उन ताकतवर अधिकारियों से लड़ते हैं जो उनके क्रांतिकारी इनोवेशन को दबाने की कोशिश कर रहे थे।

kartik aaryan (18)

क्या है फिल्म की कहानी?

कहानी कोलोनियल भारत के दौर से शुरू होती है, जब युवा दोराई एक अंग्रेज की मोटरसाइकिल देखकर उससे बहुत प्रभावित हो जाते हैं। इससे उनमें मैकेनिक्स, गाड़ियों और नई चीजें बनाने का जुनून पैदा होता है जो जीवन भर चलता है।

kartik aaryan (19)

कहानी उनके शानदार और लीक से हटकर सोचने वाले दिमाग को दिखाती है। वे रोजमर्रा की समस्याओं के लिए आविष्कार करते हैं, जैसे जूं निकालने वाली कंघी से प्रेरित बीज अलग करने वाली मशीन से लेकर घर के कामों को आसान बनाने वाले उपकरण और बाद में बड़े पैमाने पर औद्योगिक और कृषि के क्षेत्र में योगदान देते हैं।

फिल्म के बारे में

फिल्म में आर माधवन के साथ प्रियामणि, सत्यराज, जयराम, विनय राय, दुशारा विजयन जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म को कृष्णकुमार रामकुमार ने डायरेक्ट किया है और इसका म्यूजिक गोविंद वसंत ने दिया है। जीडीएन 7 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। ओटीटी पर यह फिल्म 4 सितंबर को रिलीज हुई। इसे तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Upcoming OTT Releases: नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर धूम मचाएंगे 7 फिल्में और शोज, देखें पूरी लिस्ट