विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आंखों पर पट्टी और खौफनाक एक्शन, महाभारत से इंस्पायर्ड होगी तापसी पन्नू की 'Gandhari'... ओटीटी पर मचेगा गदर!

Published: Thu, 13 Aug 2026 07:15 PM (IST)

तापसी पन्नू जल्द ही अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'गांधारी' में नजर आएंगी, जिसमें वे आंखों पर पट्टी बांधकर एक्शन करती दिखेंगी।

गांधारी में गजब का एक्शन करती दिखेंगीं तापसी पन्नू

गांधारी में गजब का एक्शन करती दिखेंगीं तापसी पन्नू

HighLights

  1. तापसी पन्नू की नई फिल्म 'गांधारी' एक्शन थ्रिलर

  2. फिल्म में तापसी आंखों पर पट्टी बांधकर करेंगी एक्शन

  3. महाभारत की गांधारी से प्रेरित है फिल्म की कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। तापसी ने अबतक कई शानदार फिल्में दी हैं, जिनमें उन्होंने अपने अभिनय का दमखम दिखाया है। यही वजह है कि तापसी जल्द ही नई फिल्मों में दिखने वाली हैं। इन्हीं में से तापसी इन दिनों अपनी फिल्म 'गांधारी' को लेकर चर्चा में चल रही हैं। इस फिल्म को लेकर अब एक नया अपडेट आया है।

महाभारत से प्रेरित है तापसी की फिल्म?

दरअसल तापसी जल्द ही गांधारी (Gandhari) नाम की फिल्म में दिखने वाली हैं। फिल्म को लेकर तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने कड़ी मेहनत की है। ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है। फिल्म के लिए तापसी ने कड़ा एक्शन किया है तो इसके पीछे मेहनत भी है। फिल्म की सबसे दिलचस्प बातों में से एक यह है कि तापसी आंखों पर पट्टी बांधकर एक्शन सीक्वेंस करती हैं, जो ताकत, समझ और पक्के इरादे पर बने कैरेक्टर में चैलेंज की एक और लेयर जोड़ता है।

अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। दरअसल तापसी पन्नू का जो कैरेक्टर है, वो महाभारत की गांधारी से ही इंस्पायर्ड है। एक सूत्र के मुताबिक,

"तापसी पन्नू की गांधारी को महाभारत से प्रेरित एक मॉडर्न जमाने का इंटरप्रिटेशन कहा जा सकता है। जिस तरह से महाभारत में गांधारी का कैरेक्टर एक समर्पित पत्नी और मां के रूप में एक अहम और दिलचस्प जगह रखता है। कुछ उसी कैरेक्टरसे तापसी का किरदार इंस्पायर्ड बताया जा रहा है और उम्मीद है कि फिल्म तापसी के कैरेक्टर के जरिए उनमें से कुछ थीम पर आज के जमाने का नजरिया दिखाएगी।"

Untitled design - 2026-08-13T190203.337

तापसी की फिल्म के कड़ी मेहनत

अब ये आपको पता ही है कि, महाभारत (Mahabharat) में, गांधारी को धृतराष्ट्र की समर्पित पत्नी और कौरवों की मां के रूप में जाना जाता है। उनके पति दृष्टिहीन थी, तो ऐसे में उन्होंने भी अपने पति के लिए खुद की आंखों पर पट्टी बांध ली। हालांकि तापसी की फिल्म में कहानी अलग होगी और कहानी में कई दिलचस्प मोड़ होंगे।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 3.48.53 PM (1)

ऐसे में तापसी की फिल्म में काफी हद तक इंस्पिरेशन गांधारी के निजी जीवन से ली गई है। हालांकि फिल्म को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि ये फिल्म तापसी के करियर की दिलचस्प और अहम फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म में तापसी ने आंखों पर पट्टी बांधकर भी एक्शन किया है। 

फिल्म गांधारी को लेकर फिलहाल ज्यादा अपडेट नहीं आया है। फिल्म Netflix पर दस्तक देगी और इसे कनिका ढिल्लो ने बनाया है और देवाशीष मखीजा ने डायरेक्ट किया है। अब देखते हैं कि तापसी की ये फिल्म क्या कमाल करके जाती है।

यह भी पढ़ें- न कोई गॉडफादर, न फिल्मी बैकग्राउंड, दिल्ली की इन पढ़ाकू लड़कियों ने बॉलीवुड में बनाए कमाल के रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- 'शाह रुख को कहने की हिम्मत...', रोमांटिक रोल्स के लिए तापसी पन्नू को कही गई कड़वी बात, एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा