'शाह रुख को कहने की हिम्मत...', रोमांटिक रोल्स के लिए तापसी पन्नू को कही गई कड़वी बात, एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा
एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे उन्हें एक बार कहा गया कि वह रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों के लिए ज्यादा यंग नहीं हैं।

तापसी पन्नू को रोमांटिक रोल्स के लिए मिले ताने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने फिल्मों में बेबाक कैरेक्टर्स निभाने के साथ-साथ रोमांटिक रोल्स में भी जान भरी है। मगर एक बार तापसी से कहा गया था कि वह रोमांटिक मूवीज के लिए खास यंग नहीं हैं।
तापसी पन्नू ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि जब वह 30 साल की थीं, तब उनसे कहा गया था कि वह रोमांटिक रोल्स के लिए नहीं बनी हैं। वह इसके लिए काफी बड़ी हैं।
रोमांटिक फिल्मों के लिए मिला ताना
टाइम्स एंटरटेनमेंट के साथ बातचीत में तापसी पन्नू ने कहा, "मैं अपनी उम्र के 20वें दशक के बीच में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आई थी। तीन-चार साल तक तो आपको अच्छा रोल पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। जब तक आप अपनी पहचान बना पाती हैं, तब तक आप 30 साल की हो चुकी होती हैं। फिर वे कहते हैं कि आप रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में काम करने के लिए उतनी यंग नहीं हैं।"
उम्र के भेदभाव से परेशान एक्ट्रेस
तापसी पन्नू ने आगे कहा, "आज भी कई बार मुझे लगता है कि इस रोल के लिए असल में किसी यंग आर्टिस्ट की जरूरत नहीं है।' फिर भी वे यंग आर्टिस्ट को ही लेना चाहते हैं। पुरुषों के मामले में ऐसा नहीं होता। बेशक यह हम सब देख सकते हैं लेकिन हां उम्र को लेकर भेदभाव एक बड़ी समस्या है।"
यह भी पढ़ें- हीरो ने Taapsee Pannu को फिल्म से करवाया बाहर? बोलीं- 'स्टार्स तय करते हैं कि कौन हीरोइन...'
शाह रुख का दिया उदाहरण
तापसी पन्नू ने कहा कि इस तरह का भेदभाव सिर्फ बॉलीवुड नहीं, बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी होता है। उन्होंने शाह रुख का जिक्र करते हुए कहा, "साउथ में भी मेरे साथ ऐसा होता था। जैसे ही मुझे किसी सीनियर एक्टर के अपोजिट कास्ट किया जाता तो कम उम्र के एक्टर्स मेरे साथ काम नहीं करना चाहते थे। वे सोचते थे, 'अरे नहीं, उन्होंने उस एक्टर के साथ काम किया है तो अब...।"
उन्होंने आगे कहा, "शाह रुख खान के बारे में तो आप ऐसी बात कहने की हिम्मत भी नहीं कर सकते। आप जानते हैं, शाह रुख खान के साथ काम करने के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी बदल जाती है। तो ऐसी सोच यहां नहीं है लेकिन जब मैंने साउथ में काम किया था तब मेरे लिए ऐसी सोच थी।"
