विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न कोई गॉडफादर, न फिल्मी बैकग्राउंड, दिल्ली की इन पढ़ाकू लड़कियों ने बॉलीवुड में बनाए कमाल के रिकॉर्ड

Published: Thu, 25 Jun 2026 04:26 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 25 Jun 2026 05:30 PM (GMT+05:30)

दिल्ली से कई खूबसूरत अभिनेत्री भी निकली है, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। कृति सेनन, तापसी पन्नू, हुमा ...और पढ़ें

दिल्ली की 5 खूबसूरत अभिनेत्रियों ने अपनी प्रतिभा के बूते बॉलीवुड में मचाया धमाल।

दिल्ली की 5 खूबसूरत अभिनेत्रियों ने अपनी प्रतिभा के बूते बॉलीवुड में मचाया धमाल।

HighLights

  1. दिल्ली की अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में बनाई मजबूत पहचान।

  2. कृति सेनन, तापसी पन्नू, हुमा कुरैशी ने दीं कई हिट फिल्में।

  3. रकुल प्रीत सिंह और सान्या मल्होत्रा भी हैं सफल सितारे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड पर न सिर्फ खान और कपूर फैमिली का दबदबा है बल्कि वैसे बाहरी कलाकार भी हुए हैं, जिन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। इसी तरह दिल्ली से भी कई खूबसूरत एक्ट्रेसेस निकली हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में एंट्री करते ही अपना लोहा मनवाया। कई एक्ट्रेसेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की तो कई ने डीयू से अपनी डिग्री पूरी की।

आज हम इन्हीं एक्ट्रेसेस के बारे में बात करेंगे जो दिल्ली से हैं और जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कायम किया। इसके साथ ही उनकी आनेवाली फिल्मों के बारे में भी बात करेंगे।

कृति सेनन

akshay-kumar-(51)-1777120452377

27 जुलाई 1990 को दिल्ली में जन्मीं और यहीं पली-बढ़ी कृति सेनन इंजीनियरिंग की स्टूडेंट रही हैं। इन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़कर मॉडलिंग और एक्टिंग में कदम रखा। उन्होंने 'हीरोपंती', 'मिमी', 'तेरी बातों में उलझा जिया' और 'क्रू' जैसी फिल्मों में काम किया। इसी महीने 'कॉकटेल-2' रिलीज हुई है। आनेवाली फिल्म 'डॉन-3', 'भेड़िया-2' है।

तापसी पन्नू

Taspee

1 अगस्त 1987 को दिल्ली में पैदा हुईं तापसी पन्नू सॉफ्टवेयर इंजीनियर रह चुकी हैं। उनकी हिट फिल्मों में 'मिशन मंगल', 'डंकी', और 'पिंक' और 'थप्पड़' शामिल है। उन्होंने तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। उनकी आनेवाली फिल्म अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनीं 'अस्सी' शामिल है।

हुमा कुरैशी

huma-qureshi-1774254579065

28 जुलाई 1986 को दिल्ली में जन्मीं हुमा कुरैशी डीयू के गार्गी कॉलेज से इतिहास विषय में स्नातक हैं। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की तरफ मुड़ गईं। इनकी हिट फिल्मों में'गैंग्स ऑफ वासेपुर' (भाग 1 और 2), 'जॉली एलएलबी 2', और ओटीटी पर बेहद सफल रही सीरीज 'महारानी' शामिल हैं। इनकी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बेबी दो डाई दो' है जो भारत की पहली 'देसी हिटवुमन' के रूप में नजर आने वाली है।

रकुलप्रीत सिंह

06_12_2022-rakul_on_chhatriwali_23247486

इनका जन्म 10 अक्टूबर 1990 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। इन्होंने डीयू के जीसस एंड मैरी कॉलेज से स्नातक की हैं। रकुल ने दक्षिण की फिल्मों से बॉलीवुड तक का सफर पूरा किया है। इनकी हिट फिल्में अजय देवगन के साथ 'दे दे प्यार दे', 'कठपुतली' (ओटीटी हिट) और साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर' और 'वेंकी ममा' रही हैं।

सान्या मल्होत्रा

29_01_2025-sanya_malhotra_23874832

25 फरवरी 1992 को इनका जन्म हुआ था। इन्होंने डीयू के गार्गी कॉलेज से स्नातक किया। सान्या एक बेहतरीन डांसर भी हैं। इनकी हिट फिल्मों 'दंगल', शाहरुख खान के साथ 'जवान' और 'बधाई हो' शामिल है। इनकी आनेवाली फिल्में डॉर्क कॉमेटी 'टोस्टर', 'सुंदर पूनम' और 'पगलेट का सीक्वल' हैं।

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Box Office Day 6: वीकडे में कॉकटेल 2 पलटा गेम, छठवें दिन किया चौंकाने वाला कलेक्शन

यह भी पढ़ें- Disha Patani पर टूटा दुखों का पहाड़, एक ही दिन में दो करीबियों को खोया? इंटरनेट यूजर्स भी हुए शॉक्ड