Gandhari को पछाड़ OTT के सिंहासन पर बैठी एडवेंचर कॉमेडी, आते ही नंबर 1 की कुर्सी पर हुई विराजमान
OTT पर आते ही एक एडवेंचर कॉमेडी ने ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली है, इतना ही नहीं इसने हालिया रिलीज गांधाी को भी पीछे छोड़ दिया है।
-1788674701199_m.webp)
ओटीटी पर नंबर 1 बनी एडवेंचर कॉमेडी
HighLights
ओटीटी पर नंबर 1 बनी एडवेंचर कॉमेडी
तापसी पन्नू की गांधारी को भी छोड़ दिया पीछे
बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने की थी शानदार कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आजकल थिएटर में चार-पांच हफ्तों की रिलीज विंडो के बाद फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाता है। हाल ही में एक एडवेंचर कॉमेडी ने ओटीटी पर दस्तक दी है और आते ही इसने डिजीटल प्लेटफॉर्म पर गर्दा उड़ा दिया है।
फिल्म ऑनलाइन आते ही ओटीटी (OTT) पर छा गई है, इतना ही नहीं इसने हाल ही में रिलीज हुई गांधारी को भी पीछे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें- Hunkkaar OTT Release: अनीत पड्डा ने भरी 'हुंकार', सैयारा के बाद आएगी सीरीज, कब और कहां होगी स्ट्रीम?
क्या है फिल्म की कहानी?
एडवेंचर कॉमेडी (Adventure Comedy) एक सदी पुराने छिपे हुए खजाने की खोज पर आधारित है, जिसमें लालची लोगों का एक अजीबो-गरीब ग्रुप शामिल है जो मजेदार और उथल-पुथल भरी स्थितियों में फंस जाते हैं। फिल्म की कहानी समुद्री डाकू अधूरा से शुरू होती है, जो एक छिपे हुए द्वीप के खजाने की तलाश में है और नक्शे के लिए पृथ्वी को परेशान करता है।
-1788674825566.webp)
पृथ्वी को उसका बिछड़ा हुआ दोस्त गुड्डू बचाता है, जिससे एक अफरा-तफरी भरी दौड़ शुरू होती है जिसमें हर कोई एक-दूसरे को मात देने और धोखा देने की कोशिश करता है। साइड कैरेक्टर भी इस पागलपन में मजा जोड़ते हैं। अलग-अलग तरह के लोगों का ग्रुप आइलैंड की ओर बढ़ता है और इस दौरान वे कुदरती मुश्किलों, आदिवासियों से टकराव और अपने ही लालच का सामना करते हैं।
-1788674843676.webp)
गांधारी को भी पछाड़ा
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की गांधारी (Gandhari) ने हाल ही में ओटीटी पर दस्तक दी है और इसने आते ही नंबर 1 पर जगह बना ली थी। लेकिन अगले ही दिन थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद ओटीटी पर आने वाली एडवेंचर कॉमेडी ने इसे भी पछाड़ दिया है और नंबर 1 पर कब्जा जमा लिया है।
-1788674867603.webp)
नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही एडवेंचर कॉमेडी
यह एडवेंचर कॉमेडी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 4 सितंबर को रिलीज हुई और अब नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। यह फिल्म है अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, संजीदा शेख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अंजली आनंद, ईशा गुप्ता जैसे कलाकारों से सजी धमाल 4 (Dhamaal 4)।
-1788674885056.webp)
फिल्म के बारे में
यह भारतीय सिनेमा की सबसे सफल कॉमेडी फ्रैंचाइजी में से एक धमाल की चौथी किस्त है। इस फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है और इसे अजय देवगन, भूषण कुमार, इंद्र कुमार ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और अब ओटीटी पर भी 'धमाल' मचा रही है।
