विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hunkkaar OTT Release: अनीत पड्डा ने भरी 'हुंकार', सैयारा के बाद आएगी सीरीज, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

Published: Tue, 01 Sep 2026 03:25 PM (IST)

सैयारा फिल्म से अपनी खास पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री अनीत पड्डा की अपकमिंग सीरीज हुंकार का टीजर सामने आ गया है।

हुंकार वेब सीरीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

हुंकार वेब सीरीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. ओटीटी पर कमाल दिखाएंगी अनीत पड्डा

  2. सैयारा के बाद हुंकार वेब सीरीज की बारी

  3. इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते साल आई फिल्म सैयारा से फैंस के दिलों को जीतने वाली अभिनेत्री अनीत पड्डा अब एक्टिंग की दुनिया में वापस लौट आई हैं। अनीत की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज हुंकार (Hunkkar) का आधिकारिक एलान मेकर्स की तरफ से कर दिया है।

साथ ही हुंकार का लेटेस्ट टीजर भी सामने आ गया है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अनीत पड्डा स्टारर वेब सीरीज हुंकार को ओटीटी पर कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 

सामने आया हुंकार का टीजर

सैयारा की सफलता के बाद अनीत पड्डा का नाम ओटीटी प्रोजेक्ट लेकर चर्चा में बना हुआ था, जिसे उन्हें सैयारा की रिलीज से पहले साइन किया था। अब हुंकार के रूप में अनीत की इस अपकमिंग सीरीज का पुष्टिकरण हुआ है। एक दिन पहले मेकर्स की तरफ से हुंकार के फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किए गए थे और अब इसका लेटेस्ट टीजर भी सामने आ गया है। 

 

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की Brahmastra 2 को मिल गई नई हीरोइन, आलिया भट्ट संग निभाएंगी अहम किरदार?

Hunkkaarottrelease

जिसमें अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आ रही हैं। गौर किया जाए हुंकार के इस टीजर की तरफ तो इस सीरीज में अनीत मीनू रावत का किरदार निभा रही हैं, जो इलाके एक बड़े और धार्मिक शख्स के खिलाफ शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाती हैं। वह शख्स अपने क्षेत्र का बाहुबली है, जिसके आगे पुलिस भी कांपती है।

ऐसे में सवाल ये उठता है कि मीनू क्या बाप जी नाम के व्यक्ति के खिलाफ न्याय की लड़ाई को जीत पाएगी या नहीं उसके लिए आपको वेब सीरीज हुंकार को देखना पड़ेगा। अनीत पड्डा के अलावा सीरीज हुंकार में अभिनेत्री फातिमा सना शेख, राम कपूर और मोहम्मद जीशान आयूब जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। 

ओटीटी पर कब और कहां आएगी हुंकार

बात की जाए वेब सीरीज हुंकार की ओटीटी रिलीज की तरफ तो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर इस सीरीज को 25 सितंबर 2026 से ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। अनीत पड्डा के कमबैक के तौर पर इस सीरीज को लेकर फैंस का उत्साह काफी बढ़ गया है। 

यह भी पढ़ें- 580 करोड़ कमाने वाली Saiyaara की पहली सालगिरह, वेम्बली स्टेडियम में फिर मिले कृष और वाणी