बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर Mirzapur The Movie का कब्जा, दूसरे दिन की तगड़ी कमाई
Mirzapur The Movie ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म के कलेक्शन ने वीकेंड पर रफ्तार पकड़ी है।

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
दूसरे दिन भी जारी रहा मिर्जापुर द मूवी का कहर
शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने की तगड़ी कमाई
तेलुगु भाषा में भी रिलीज हुई है मिर्जापुर द मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर सालों से राज करने वाली वेब सीरीज मिर्जापुर अब फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर आ चुकी है। मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) का लंबे समय से इंतजार हो रहा था जो आखिरकार 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
मिर्जापुर द मूवी को लेकर बज इतना जबरदस्त था कि यह पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छा गई। इस फिल्म ने पहले दिन 25 करोड़ रुपये से खाता खोला था और अब दूसरे दिन यानी शनिवार को भी कमाई शानदार रही है।
मिर्जापुर द मूवी का कलेक्शन
गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी मिर्जापुर द मूवी पहले दिन 11,135 शोज के साथ बॉक्स ऑफिस पर 25.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। सैकनिल्क की मानें तो दूसरे दिन भी फिल्म ने तगड़ी कमाई कर ली है।
इस फिल्म ने अभी तक 9,497 शोज के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 16.79 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। हालांकि, यह शुरुआती आंकड़ा है। इससे ज्यादा कमाई की उम्मीद है।
दो दिन में मारी हाफ सेंचुरी
हनुमान अंश और टॉक्सिक के बीच सिनेमाघरों में आई मिर्जापुर 2 मूवी ने मात्र 2 दिन में 50 करोड़ रुपये के पार ग्रॉस कलेक्शनकर लिया है, वहीं नेट कलेक्शन अभी 42 करोड़ रुपये के पार है। उम्मीद है कि फिल्म रविवार को भी धांसू कमाई कर सकती है।
View this post on Instagram
मिर्जापुर द मूवी में लौटे मुन्ना भैया
मिर्जापुर सीरीज के सबसे पसंदीदा कैरेक्टर में से एक मुन्ना भैया (दिव्येंदु) रहे। जब तीसरे सीजन में वह नहीं दिखे तो लोग काफी उदास हो गए थे, लेकिन मिर्जापुर द मूवी में उनकी वापसी ने दर्शकों को फिर से खुश कर दिया। फिल्म में फिल्म में पंकज त्रिपाठी, जितेंद्र, अली फजल, सोनम चौहान, रवि किशन, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, हर्षिता गौर, श्रिया पिलगांवकर और शीबा चड्ढा अहम भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें- वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बवंडर बनी Mirzapur The Movie, जन्माष्टमी पर जमकर हुई 'कालीन भैया' पर धनवर्षा; भरा खाता
