विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'एक और फ्लॉप सीजन...' Asim Riaz ने Bigg Boss 20 पर कसा तंज, कंटेस्टेंट्स के सेलेक्शन पर भी उठाया सवाल

Published: Mon, 07 Sep 2026 06:51 PM (IST)

आसिम रियाज ने बिग बॉस 20 को 'फ्लॉप सीजन' बताकर विवाद खड़ा कर दिया, जिसके बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आसिम रियाज (Asim Riaz) ने बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में हिस्सा लिया था जिसके बाद से उन्हें काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। बीते कुछ दिनों से एक्टर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं।

अब उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 20 के लेटेस्ट सीजन पर फिर से तंज कसा है जिसने एक बार फिर सबका ध्यान आकर्षित किया है।

आसिम रियाज ने शो पर की टिप्पणी

सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर से शो पर होस्ट के तौर पर लौटे। 6 सितंबर को बिग बॉस 20 के प्रीमियर के तुरंत बाद, आसिम रियाज ने X पर लिखा, 'एक और फ्लॉप सीजन आ रहा है।' हालांकि उन्होंने शो का नाम नहीं बताया, लेकिन यूजर्स समझ गए कि उनका इशारा किस तरफ है।

आसिम ने बाद में पोस्ट डिलीट कर दिया। हालांकि, इसके स्क्रीनशॉट ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-09-07 at 5.49.04 PM

फैंस को आसिम की ये टिप्पणी पसंद नहीं आई और उन्होंने उन्हीं को सुनाना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने इस बात पर ध्यान दिलाया कि शो के प्रदर्शन के बारे में उनकी सालों की भविष्यवाणी भी सच नहीं हुई। बिग बॉस हर साल सबसे चर्चित रियलिटी शो में से एक बना हुआ है।

यूजर्स ने लगाई आसिम को लताड़

आसिम के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कमेंट किया,'हर सीजन फ्लॉप बोलना भी एक रूटीन बन गया है... फर्क सिर्फ इतना है कि बिग बॉस हर साल ट्रेंड करता है, और तुम्हारी भविष्यवाणियां हर साल फ्लॉप होती हैं।'

इसी तरह, एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'तुम्हारा समय बीत चुका है। तुम सिर्फ रनर-अप हो, इसलिए चुप रहो और शो देखो। याद रखो कि सलमान खान बिग बॉस के होस्ट हैं, इसलिए सोच समझकर बोलो।'

Asim (1)

उनके एक समर्थक ने बताया कि बिग बॉस 13 के बाद से आसिम में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। यूजर ने लिखा,'मैं बिग बॉस 13 के दौरान उनका समर्थन करता था, और वह आज भी वैसा ही चिड़चिड़ा और असुरक्षित इंसान है ये। आज के डिजिटल युग में टीवी रेटिंग की तुलना नहीं की जा सकती, जहां लगभग 80% लोग अपने फोन पर शो देखते हैं।'

आसिम रियाज हाल ही में तब सुर्खियों में आए जब उनकी पूर्व प्रेमिका हिमांशी खुराना ने उनके रिश्ते को लेकर चौंकाने वाले बयान दिए।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: 'लड़का हो, जिंदा हो और लॉयल हो…' आम्रपाली दुबे की पार्टनर वाली डिमांड सुन सलमान खान भी रह गए दंग

यह भी पढ़ें- BB 20 Episode 1: पहले ही दिन घरवालों का टारगेट बना ये कंटेस्टेंट, बिग बॉस 20 में आते ही मचाया उत्पात?