विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ये तो 40 साल के लग रहे...' Salman Khan ने शुरू की Bigg Boss 20 की शूटिंग, एक्टर का लुक देख फैंस हुए हैरान

Published: Fri, 04 Sep 2026 08:31 PM (IST)

सलमान खान ने बिग बॉस 20 की शूटिंग शुरू कर दी है, जहां उनका क्लीन शेव और काउबॉय स्टाइल लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) की शूटिंग शुरू हो चुकी है। होस्ट के तौर पर सलमान खान सेट पर कैमरे के सामने पोज देते नजर आए। अभिनेता ने काउबॉय स्टाइल में स्टाइलिश एंट्री ली और क्लीन शेव लुक में बहुत ही हैंडसम नजर आ रहे थे।

देखते ही देखते रियलिटी शो के सेट से उनका यह नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सलमान को काली टी-शर्ट, काली जींस और भूरे रंग की बनियान पहने देखा गया। उन्होंने अपने लुक को काउबॉय हैट से पूरा किया और कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आए।

सेट से अभिनेता का पहला वीडियो जल्द ही ऑनलाइन वायरल हो गया, जिससे बिग बॉस 20 के लिए उनके नए लुक को लेकर फैंस उत्साहित हो गए।

भाईजान का क्लीन शेव्ड लुक हुआ वायरल

सलमान के इस लुक पर रिएक्ट करते हुए एक एक्स यूजर ने लिखा,'दाढ़ी वाला लुक गायब, भाई क्लीन शेव्ड लुक में वापस आ गए हैं। वो 40 साल के लग रहे हैं। फिटनेस और लुक दोनों ही कमाल हैं।'

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार,6 सितंबर को शुरू होने वाले बिग बॉस 20 के कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं। अफवाहों में शामिल नामों में माही विज, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, अर्शिफा खान, कनिका मान, ईशा रिखी और काजी तौकीर शामिल हैं। वहीं, प्री-लॉन्च 'फैंस का फैसला' ट्विस्ट के जरिए रिया अहीर और लव गिल को शो में पेश किया गया है, जिसमें दर्शकों ने घर में जगह बनाने का फैसला किया है। अब तक, बिग बॉस 20 ने ऑफिशियली कंटेस्टेंट के नाम रिवील नहीं किए हैं।

किस टीवी चैनल पर होगा प्रसारित?

बिग बॉस 20 की थीम 'तथास-टू' है, जो एक्स्ट्रा जीवन दान देने की ओर इशारा करता है। बिग बॉस 20 आने वाले 6 सितंबर से प्रसारित होगा। आप इसे जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे से और कलर्स टीवी पर रात 10.30 बजे से देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में बैन YouTuber की Bigg Boss 20 में हुई एंट्री, सलमान के शो में कैद होने वाले 'कन्फर्म' कंटेस्टेंट कौन हैं?

यह भी पढ़ें- JioHotstar पर होगा हल्ला, विदेश में होगी 'बिग बॉस' की 'हुंकार'; OTT पर सलमान का शो बनाएगा रिकॉर्ड?