JioHotstar पर होगा हल्ला, विदेश में होगी 'बिग बॉस' की 'हुंकार'; OTT पर सलमान का शो बनाएगा रिकॉर्ड?
OTT पर 'बिग बॉस' और 'हुंकार' जैसी नई सीरीज अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए उपलब्ध होंगी, जिसमें लाइव वोटिंग का विकल्प भी मिलेगा।

इंटरनेशनल लेवल पर धमाल मचाएगा बिग बॉस
HighLights
जियो हॉटस्टार अब यूके, कनाडा और सिंगापुर में उपलब्ध
बिग बॉस 6 भाषाओं में अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए उपलब्ध
नई सीरीज 'हुंकार' भी वैश्विक स्तर पर धूम मचाने को तैयार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT पर इस वक्त कंटेंट की कोई कमी नहीं है। आए दिन कोई ना कोई सीरीज या फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आती ही रहती है। एक तरफ जहां नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर अलग-अलग प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं, तो वहीं अब जियो हॉटस्टार पर भी कई सीरीज-फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। इंटरनेशनल मार्केट में भी बिग बॉस से लेकर हुंकार जैसे प्रोजेक्ट्स धमाल मचाने को तैयार हैं।
विदेशी बाजारों में 'बिग बॉस' की 'हुंकार'
दरअसल दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की तरह ही अब जियो हॉटस्टार पर भी कई धमाकेदार और सीरीज और फिल्में आने वाली हैं। कई फिल्में और सीरीज लाइनअप हैं, तो ऐसे में दर्शक इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। दरअसल सितंबर के महीने में हॉटस्टर पर धमाका करने के लिए हुंकार आ रही है।
इसमें अनीत पड्डा मुख्य किरदार निभाती हुई दिखेंगीं। इसके अलावा सीरीज में फातिमा सना शेख भी होंगीं। वहीं इन प्रोजेक्ट्स के साथ ही अब हॉटस्टार ने इंटरनेशनल मार्केट में भी अपना जलवा बिखेरने की तैयारी कर ली है। दरअसल बाकी बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की तरह ही, हॉटस्टार अब यूके, कनाडा और सिंगापुर में भी लॉन्च कर दिया गया है।
बढ़ रहा ओटीटी का बाजार
बीते वर्षों में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का मार्केट लगातार बढ़ता जा रहा है। Prime Video हो या फिर Netflix हो, दुनियाभर में इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को पसंद करने वालों की कमी नहीं है और यही वजह है कि अब इस कड़ी में जियो हॉटस्टार ने भी अपनी कमर कस ली है। यूके, कनाडा और सिंगापुर के दर्शकों के लिए जियोहॉटस्टार प्रीमियम भारतीय मनोरंजन को एक नए लेवल पर ले जाने के लिए तैयार है।
टेलीविजन, फिल्में, रीजनल प्रोग्रामिंग, नॉन-फिक्शन, किड्स और एनीमे समेत कई तरह का कंटेंट अब वैश्विक स्तर पर पहुंचेगा। OTT प्लेटफॉर्म पर हर साल 30,000 घंटे का नया कंटेंट जोड़ते हुए लगातार विस्तार करता रहेगा। आइकॉनिक रियलिटी फ्रेंचाइज बिग बॉस (Bigg Boss) 6 भाषाओं में लौट रहा है। पहली बार सिंगापुर, कनाडा और यूके के दर्शक हर एडिशन में लोग लाइव वोट कर सकेंगे, ये वहां रहने वाले लोगों के लिए भी एक सरप्राइज है।
इसके अलावा हुंकार (Hunnkar) जैसी बड़ी सीरीज भी इस महीने रिलीज होने जा रही है, ऐसे में हुंकार भी इंटरनेशनल मार्केट में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है। वहीं हॉटस्टार के कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी आ रहे हैं, जिसमें कॉफी विद करण को लेकर भी चर्चा हो रही है।
