विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान में बैन YouTuber की Bigg Boss 20 में हुई एंट्री, सलमान के शो में कैद होने वाले 'कन्फर्म' कंटेस्टेंट कौन हैं?

Published: Thu, 03 Sep 2026 06:29 PM (IST)

बिग बॉस 20 के घर में एक धांसू यूट्यूबर की एंट्री हो रही है जो कभी पाकिस्तान में बैन हो गया था। यूट्यूब पर इसके मिलियन में सब्सक्राइबर्स हैं।

सलमान खान के शो में मशहूर यूट्यूबर की एंट्री।

सलमान खान के शो में मशहूर यूट्यूबर की एंट्री।

HighLights

  1. बिग बॉस 20 के घर में हुई नितीश राजपूत

  2. पाकिस्तान में कर दिया गया था यूट्यूबर को बैन

  3. कभी IT कंपनी में काम किया करते थे यूट्यूबर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का 20वां सीजन शुरू होने जा रहा है। सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि आखिर नए सीजन में कौन-कौन से धुरंधर दिखने वाले हैं। इस बीच शो की कंटेस्टेंट लिस्ट (Bigg Boss 20 Contestant List) में एक यूट्यूबर के शामिल होने की चर्चा है।

यह भारत के मशहूर यूट्यूबर्स में से एक है जिनके यूट्यूब पर मिलियन में सब्सक्राइबर्स है। इतना ही नहीं, इस यूट्यूबर को पाकिस्तान में बैन भी किया गया था। अपने वीडियोज को लेकर चर्चा में रहने वाले वो यूट्यूबर कौन हैं, जो बिग बॉस के घर में कैद होने वाले हैं, चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं...

नितीश राजपूत की बिग बॉस 20 में एंट्री

बिग बॉस 20 के घर में टीवी स्टार्स से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की एंट्री होने वाली है। इस शो में मशहूर यूट्यूबर नितीश राजपूत (Nitish Rajput) के शामिल होने की भी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि उनकी मेकर्स से बात हो गई और वह शो के फाइनल कंटेस्टेंट बन गए हैं।

Bigg Boss 20 Contestant

कभी IT कंपनी में करते थे जॉब

जब से सोशल मीडिया पर उनके शामिल होने की चर्चा हो रही है, लोग उनके बारे में जानने लिए बेताब हैं। आपको बता दें कि नितीश यूट्यूब की दुनिया के बड़े नाम हैं। उत्तर प्रदेश में जन्मे नितीश ने गौतम बुध यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ सालों तक एक IT कंपनी में 9 टू 5 की जॉब की और फिर 2020 में कंटेंट क्रिएशन शुरू कर दिया।

यूट्यूब-इंस्टाग्राम पर हैं मिलियंस में व्यूज

नितीश राजपूत यूट्यूब पर रिसर्च और इन्फॉर्मेशन बेस्ड कंटेंट बनाते हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने कंटेंट के दम पर 8.55 मिलियन से ज्यादा यूट्यूब सब्सक्राइबर्स हासिल किए हैं। इंस्टाग्राम पर भी उन्हें 3.66 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

यूट्यूबर के खिलाफ 2.5 करोड़ का मानहानि का केस

अपने कंटेंट के दम पर नितीश राजपूत ने कई बार विवादों को भी जन्म दिया। बात ज्यादा पुरानी नहीं है, जब नितीश के खिलाफ 2.5 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था।

Nitish Rajput

दरअसल, फरवरी 2026 में नितीश ने SSC परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी 'एडुक्यूटी टेक्नोलॉजीज' (Eduquity Technologies) ने SSC परीक्षा प्रक्रिया पर एक वीडियो बनाया था जिस पर उन्हें नोटिस भेजा गया था। हालांकि, नितीश ने दावा किया था कि उन्होंने वही सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी और आधिकारिक दस्तावेजों के आधार पर ही वीडियो बनाया था।

पाकिस्तान में हैं बैन

सिर्फ इतना ही नहीं, पिछले साल मई में नितीश राजपूत को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया। उन्होंने बलूचिस्तान का इतिहास बताते हुए एक वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया था जिसके बाद पाकिस्तानी सरकार के अनुरोध के बाद उनके यूट्यूब चैनल को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- सलमान खान के शो में बढ़ेगा ड्रामा! Bigg Boss 20 में कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करेंगे आमिर खान के छोटे भाई फैसल?

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में आएंगी स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पुलिस वैन रोकने वाली वायरल गर्ल? दर्शकों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी