यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 15 में फेमस एक्टर की एंट्री, 3 साल से मेकर्स कर रहे थे अप्रोच, बिग बॉस में कर चुका हुड़दंग
टीवी के गलियारों में Khatron Ke Khiladi 15 की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स इस बार खतरों के खिलाड़ी बनने की तैयारी में हैं। अब इस ...और पढ़ें

HighLights
- मई में शुरू हो सकती है खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग
- खतरों के खिलाड़ी 15 में हो सकती है इस टीवी एक्टर की एंट्री
- रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी 15 को करेंगे होस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा शोज में खतरों के खिलाड़ी भी शुमार है। हर साल ऑडियंस सितारों को खतरों से खेलते हुए देखने के लिए बेताब रहती है। इन दिनों शो के 15वें सीजन को लेकर चर्चा जोरों पर है। अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन टीवी गलियारों में कंटेस्टेंट्स को लेकर खूब चर्चा हो रही है।
कहा जा रहा है कि खतरों के खिलाड़ी 15वें सीजन (Khatron Ke Khiladi 15) में कई टीवी स्टार्स की एंट्री के कयास लग रहे हैं। इस बार सबसे ज्यादा कंटेस्टेंट बिग बॉस के बताए जा रहे हैं। इसमें एक और नाम भी शामिल हो गया है।
एक्टर को किया गया अप्रोच
लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस के एक फेमस कंटेस्टेंट को खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए अप्रोच किया गया है जो बिग बॉस में अपनी पहचान बना चुके हैं। यह टीवी एक्टर हैं पारस छाबड़ा (Paras Chhabra)। KKK 15 से जुड़े अपडेट्स देने वाले बिग बॉस ताजा खबर नाम के इंस्टाग्राम पेज की मानें तो पारस छाबड़ा को मेकर्स ने रोहित शेट्टी के शो के लिए अप्रोच किया है।
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 में हुई बिग बॉस के फेमस कंटेस्टेंट की एंट्री, ब्रेकअप को लेकर चर्चा में है TV एक्टर
Photo Credit - Instagram
तीन साल से पारस को किया जा रहा इनवाइट
कहा जा रहा है कि पारस छाबड़ा खतरों के खिलाड़ी 15 के मेकर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने शो को हां बोला है या नहीं, यह कन्फर्म नहीं हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, शो के मेकर्स पिछले तीन साल से पारस को अप्रोच कर रहे हैं, लेकिन वह अनफिट होने की वजह से मना करते आ रहे थे। मगर अब उम्मीद है कि वह शो को हां कर देंगे।
खबरें और भी
Photo Credit - Instagram
सूटकेस लेकर भागे थे पारस
सलमान खान के रियलिटीशो बिग बॉस सीजन 13 में पारस छाबड़ा भी नजर आए थे। वह शो के मजबूत कंटेस्टेंट थे जिन्होंने फिनाले में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि, वह विनर नहीं बन पाए थे। उन्होंने ट्रॉफी के करीब पहुंचने से पहले ही 10 लाख रुपये का सूटकेस उठा लिया था जिसके बाद वह ट्रॉफी के हकदार नहीं बन पाए थे। फिलहाल, अब देखना दिलचस्प होगा कि पारस खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में शामिल होते हैं या नहीं।