Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खेल में लगेगा ग्लैमर का तड़का, रेस में शामिल हुए इन दो हसीनाओं के नाम

    Updated: Thu, 20 Mar 2025 09:14 PM (IST)

    खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो से लगातार पॉपुलर स्टार्स के नाम जु ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी 15 में होगी दो एक्ट्रेस की एंट्री (Photo Credit- Instagram)
    खतरों के खिलाड़ी 15 में होगी दो एक्ट्रेस की एंट्री (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. खतरों के खिलाड़ी 15 का सभी को इंतजार है
    2. रोहित शेट्टी के शो से जुड़ा नया अपडेट आया सामने
    3. स्टंट शो में होगी दो पॉपुलर एक्ट्रेस की एंट्री

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कलर्स टीवी के पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी बीते कई सीजन से शो में बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। इन दिनों सीजन 15 की चर्चा जोरों पर है। मेकर्स नए सीजन के लिए टीवी और बिग बॉस फेम स्टार्स को ऑफर कर चुके हैं। अब अपडेट सामने आया है कि स्टंट शो में ग्लैमर का तड़का लगने वाला है।

    कब शुरू होगी शो की शूटिंग?

    खतरों के खिलाड़ी 15 का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। हाल ही में अपडेट सामने आया कि इसकी शूटिंग मई 2025 में शुरू हो सकती है। वहीं, हर सीजन की तरह 15वां सीजन भी जून या जुलाई के बीच में शुरू हो सकता है। इन दिनों शो का हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम की चर्चा सबसे ज्यादा चल रही है। टीवी की दो पॉपुलर एक्ट्रेस को रोहित शेट्टी का शो ऑफर किया गया है।

    एरिका फर्नांडिस और सुरभि ज्योति की होगी एंट्री?

    बिग बॉस ताजा खबर की रिपोर्ट के मुताबिक, खतरों के खिलाड़ी 15 में टीवी की दो पॉपुलर एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस और सुरभि ज्योति की एंट्री हो सकती है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने दोनों को शो का हिस्सा बनने का ऑफर दिया है। हालांकि, अभी बातचीत शुरुआती चरण में है। एक्ट्रेस की ओर से इससे जुड़ी कोई जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। 

    ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 में हुई बिग बॉस के फेमस कंटेस्टेंट की एंट्री, ब्रेकअप को लेकर चर्चा में है TV एक्टर

    Photo Credit- Instagram

    रोहित शेट्टी के मोस्ट अवेटेड स्टंट शो के लिए एल्विश यादव, गौतम गुलाटी, मल्लिका शेरावत, दिग्विजय राठी, सिद्धार्थ निगम, बसीर अली, चुम दरांग और अविनाश मिश्रा जैसे सितारों का नाम शामिल है। हालांकि, अभी इनके नाम की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है।

    खबरें और भी

    पिछले सीजन का कौन बना था विनर?

    खतरों के खिलाड़ी 14 के बारे में बात करें, तो इसमें कई पॉपुलर कंटेस्टेंट्स नजर आए थे। वहीं, कुछ पॉपुलर सदस्यों की लिस्ट में कृष्णा श्रॉफ, शिल्पा शिंदे, शालिन भनोट, सुमोना चक्रवर्ती, अभिषेक कुमार, अदिति शर्मा, गशमीर महाजनी जैसे सितारों का नाम शामिल है। वहीं, इस सीजन के विनर करणवीर मेहरा बने थे। बता दें कि इसके बाद एक्टर बिग बॉस 18 के भी विनर बने।

    Photo Credit- Instagram

    बता दें कि पहले जानकारी सामने आई थी कि बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट ईशा सिंह शो का हिस्सा बनेंगी, लेकिन अब साफ हो चुका है कि वह खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर नहीं आएंगे। इसके अलावा, मोहसिन खान का नाम भी कंफर्म नहीं हुआ है।

    ये भी पढ़ें- ‘गुम है किसी के प्यार में’ के एक्टर को ऑफर हुआ Khatron Ke Khiladi 15, धाकड़ स्टंट शो में दिखाएंगे जलवा?