Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ‘गुम है किसी के प्यार में’ के एक्टर को ऑफर हुआ Khatron Ke Khiladi 15, धाकड़ स्टंट शो में दिखाएंगे जलवा?

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 08:04 PM (IST)

    खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) से जुड़े अपडेट्स फैंस की एक्साइटमेंट लगातार डबल कर रहे हैं। रोहित शेट्टी के शो के लिए मेकर्स बिग बॉस कंटेस ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी 15 में हुई इस टीवी एक्टर की एंट्री (Photo Credit- Instagram)
    खतरों के खिलाड़ी 15 में हुई इस टीवी एक्टर की एंट्री (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. खतरों के खिलाड़ी 15 का फैंस बेस्ब्री से इंतजार कर रहे हैं
    2. रोहित शेट्ट के शो में टीवी स्टार्स की एंट्री हो रही है
    3. इसके बाद अब गुम है किसी के प्यार में एक्टर को अप्रोच किया गया है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को टीवी लवर्स बहुत पसंद करते हैं। बिग बॉस खत्म होने के बाद फैंस को इसके अपकमिंग सीजन का इंतजार रहता है। इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) से जुड़े अपडेट लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट डबल हो गई है। छोटे पर्दे के कई पॉपुलर स्टार्स को मेकर्स ने अप्रोच किया है। अब एक फेमस टीवी एक्टर को भी यह शो ऑफर हुआ है।

    'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल आपने जरूर देखा होगा। इसके लीड एक्टर भाविका शर्मा और हितेश शर्मा ने लीप के बाद शो को अलविदा कह दिया। इसके बाद शो में नए कलाकार मुख्य भूमिका में आ गए हैं। स्टार प्लस चैनल के शोज की टीआरपी लिस्ट में इसका नाम जरूर शामिल होता है। अब इस शो के लीड एक्टर का नाम रोहित शेट्टी के शो से जुड़ रहा है।

    खतरों के खिलाड़ी 15 में एंट्री लेगा ये टीवी एक्टर?

    छोटे पर्दे के पॉपुलर स्टार्स को रोहित शेट्टी का स्टंट रियलिटी शो लगातार ऑफर किया जा रहा है। अब अपडेट सामने आया है कि गुम है किसी के प्यार में लीड रोल निभाने वाले एक्टर को खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए अप्रोच किया गया है। बिग बॉस ताजा खबर की रिपोर्ट के मुताबिक, हितेश भारद्वाज को मेकर्स ने शो ऑफर किया है। अगर सब कुछ सही रहता है, तो वह शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, अभी बातचीत शुरुआती चरण में है। अभी तक उनका नाम कंफर्म नहीं हुआ है और एक्टर ने खुद इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- MasterChef के मजबूत कंटेस्टेंट की हुई Khatron ke Khiladi 15 में एंट्री? कुकिंग के बाद अब उठाएगा खतरों का जोखिम

    इस शो में अगर उनकी एंट्री होती है, तो वह एक बार फिर से टीवी पर वापसी करेंगे। भाविका शर्मा के साथ उनकी जोड़ी गुम है किसी के प्यार में देखने को मिली थी और दर्शकों ने दोनों पर खूब प्यार बरसाया था। हालांकि, शो से उनका किरदार खत्म हो चुका है। अगर उनकी एंट्री रोहित शेट्टी के शो में होती है, तो खतरों का लेवल बढ़ सकता है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    इन स्टार्स को किया जा चुका है अप्रोच

    बिग बॉस फेम से लेकर टीवी सीरियल्स के कई पॉपुलर स्टार्स को खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया जा चुका है। बिग बॉस तक की लिस्ट के मुताबिक, मेकर्स ने शो के लिए अभी तक एल्विश यादव, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, चुम दरांग, सिद्धार्थ निगम, भाविका शर्मा और गौरव खन्ना जैसे स्टार्स को अप्रोच किया है।

    ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 में हुई बॉलीवुड की बोल्ड हसीना की एंट्री, इस TV एक्टर का आना भी हुआ पक्का!