विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bigg Boss 20 के इस कंटेस्टेंट के लिए पहली बार सलमान का शो देख रहे हैं Arijit Singh, कहा- 'रॉकस्टार है उधर..

Published: Wed, 09 Sep 2026 10:10 PM (IST)

अरिजीत सिंह (Arijit Singh) जिन्होंने आजतक बिग बॉस (Bigg Boss) नहीं देखा, वो अब 20वां सीजन देखने की तैयारी में हैं वो भी सिर्फ एक कंटेस्टेंट के लिए।

सिर्फ एक कंटेस्टेंट के लिए बिग बॉस देख रहे अरिजीत। फोटो क्रेडिट- एक्स

सिर्फ एक कंटेस्टेंट के लिए बिग बॉस देख रहे अरिजीत। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. बिग बॉस 20 देखने के लिए मजबूर हुए अरिजीत सिंह

  2. बिग बॉस 20 के एक कंटेस्टेंट को अरिजीत कर रहे सपोर्ट

  3. अरिजीत सिंह ने बिग बॉस कंटेस्टेंट को बताया सुपरस्टार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 (Bigg Boss Season 20) शुरू हो गया है। इस बार शो में कुल 17 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है जिनमें से एक ऐसा कंटेस्टेंट है जिसके लिए अरिजीत सिंह (Arijit Singh) भी शो देखने के लिए मजबूर हो गए।

दरअसल, सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी जिंदगी में कभी भी सलमान का रियलिटी शो बिग बॉस नहीं देखा, लेकिन इस बार वह पहली बार शो देखने वाले हैं और इसकी वजह कोई और नहीं, बल्कि काजी तौकीर (Qazi Touqeer) हैं।

पहली बार बिग बॉस देखेंगे काजी

मशहूर सिंगर काजी तौकीर बिग बॉस 20 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं जो शुरू से ही दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। हाल ही में, अरिजीत सिंह ने एक पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि वह सिर्फ काजी के लिए अपनी जिंदगी में पहली बार बिग बॉस देखेंगे। 

इस कंटेस्टेंट को बताया रॉकस्टार

अरिजीत सिंह ने 9 सितंबर को अपने एक्स हैंडल पर बिग बॉस 20 से जुड़ा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "मुझे अपनी जिंदगी में पहली बार 'बिग बॉस' देखना होगा, क्योंकि हमारा रॉकस्टार काजी उधर है।"

Arijit singh

अरिजीत सिंह को हरा चुके हैं काजी

आपको बता दें कि अरिजीत सिंह और काजी कभी को-कंटेस्टेंट्स रहे हैं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। दरअसल, काजी और अरिजीत 2005 में आए सिंगिंग रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' का हिस्सा थे। काजी ने अरिजीत को हराकर शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी। 

कौन हैं काजी तौकीर?

काजी तौकीर सिंगिंग की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। उन्हें फैंटम के सॉन्ग 'अफगान जलेबी' से पॉपुलैरिटी मिली थी जिसमें वह कटरीना कैफ के साथ नजर भी आए थे। हालांकि, सालों तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद अब वह बिग बॉस का हिस्सा बने हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें- 40 दिन जंगली कुत्ते-सांप के बीच रहा सिंगर, पीया कोयले का पानी... Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट का शॉकिंग खुलासा

यह भी पढ़ें- मैं हर सीजन में कैसे आ जाता हूं...शालीन भनोट ने Bigg Boss 20 में काजी तौकीर से तुलना पर तोड़ी चुप्पी