विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हॉलीवुड एक्टर Tim Curry का 80 की उम्र में निधन, फैंस की आंखें हुई नम, विलेन के किरदारों से बनाई पहचान

Published: Wed, 26 Aug 2026 11:37 PM (IST)

हॉलीवुड अभिनेता टिम करी का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 'द रॉकी हॉरर पिक्चर शो' में ...और पढ़ें

80 की उम्र में हुआ टिम करी का निधन/ फोटो- इंस्टाग्राम

80 की उम्र में हुआ टिम करी का निधन/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. टिम करी का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया

  2. रॉकी हॉरर पिक्चर शो में निभाया था डॉ फ्रैंक एन फरटर का किरदार 

  3. लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे दिग्गज अभिनेता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। द रॉकी हॉरर पिक्चर शो मे 'डॉ फ्रैंक एन फरटर' का किरदार से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता और सिंगर टिम करी का 80 की उम्र में निधन हो गया है। लंबे समय से दिग्गज अभिनेता की मैनेजर रहीं मार्सिया हुरविट्ज ने अभिनेता के निधन की खबर उनके फैंस के साथ शेयर की है।

लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे टिम करी

मार्सिया हुरविट्ज ने वैरायटी मैगजीन से खास बातचीत करते हुए बताया कि टिम करी का निधन उनके लॉस एंजेलिस स्थित घर टोलुका लेक में हुआ। हालांकि, अभिनेता के निधन का कारण सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता 2012 में एक गंभीर स्ट्रोक आने के बाद से ही लगातार कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।

अपने फेवरेट अभिनेता के निधन की खबर से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Untitled design (61)

पहले फ्लॉप बाद में कल्ट क्लासिक बनी टिम करी की फिल्म

टिम करी ने अपने करियर की शुरुआत में साल 1973 में लंदन के एक स्टेज शो में 'डॉ फ्रैंक एन फरटर' का किरदार निभाया था। इसके बाद जब 1975 में इस पर फिल्म बनी तो उन्होंने उसी रोल को दोबारा निभाया। हालांकि, रिलीज के दौरान 'द रॉकी हॉरर पिक्चर शो' दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई, लेकिन बाद में यह मूवी हॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्मों में शामिल हुई।

Untitled design (62)

इसके बाद टिम ने द शाउट, टाइम्स स्क्वायर, एनी, लीजेंड, क्लू, द प्लेयर जैसी कई फिल्मों में काम किया। अभिनेता ने अधिकतर फिल्मों में विलेन के किरदार अदा किए। फिल्मों के साथ-साथ टिम करी ने थिएटर और टेलीविजन पर भी काफी काम किया। उन्हें अपने लंबे करियर में तीन बार टोनी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन मिलें। टिम करी की आखिरी फिल्म साल 2025 में 'स्ट्रेंज जर्नी: द स्टोरी ऑफ रॉकी हॉरर रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें- दुनिया बचाने लौटेगी एवेंजर्स की 'फौज', री-रिलीज होगा Avengers Endgame का नया वर्जन, धांसू ट्रेलर आउट

यह भी पढ़ें- गरीबी में बीता बचपन, हुनर से बनी 'कंट्री' गायिका, यादगार है Dolly Parton का 6 दशक करियर