विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गरीबी में बीता बचपन, हुनर से बनी 'कंट्री' गायिका, यादगार है Dolly Parton का 6 दशक करियर

Published: Wed, 26 Aug 2026 09:40 AM (IST)

अमेरिका की लोकप्रिय कंट्री गायिका डॉली पार्टन के निधन से संगीत की दुनिया में एक युग का अंत हो गया है।

दिग्गज गायिका डॉली पार्टन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

दिग्गज गायिका डॉली पार्टन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. 80 साल की उम्र में डॉली पार्टन का निधन

  2. संघर्ष में बीता था डॉली पार्टन का बचपन

  3. करियर में गाए थे 3 हजार से अधिक गाने

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 साल की उम्र में हॉलीवुड की मशहूर गायिका डॉली पार्टन का नाम निधन हो गया है। अमेरिका की कंट्री सिंगर के तौर पर अपनी खास पहचान बनाने वालीं डॉली के देहांत के बाद संगीत की दुनिया में एक युग का अंत हो गया है। 

बचपन में गरीबी का सामना करने वाली डॉली पार्टन ने अपने हुनर के दम पर दुनियाभर में पहचान बनाई और 11 ग्रैमी पुरस्कारों को अपने नाम किया। आइए इस लेख में इस दिग्गज गायिका के जीवन को करीब से समझते हैं- 

गरीब परिवार में हुआ जन्म

19 जनवरी 1946 को अमेरिका के टेनेसी के सेवियर काउंटी में रहने वाले एक बेहद गरीब परिवार में डॉली पार्टन का जन्म हुआ था। डॉली के अलावा उनके परिवार 11 भाई-बहन और भी मौजूद थे, जिसकी वजह से माता-पिता को इनके पालन-पोषण में आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- 11 ग्रैमी अवॉर्ड्स जीतने वाली अमेरिकी कंट्री सिंगर डॉली पार्टन का 80 साल की उम्र में निधन, सम्मान में झुकेगा अमेरिका का झंडा

DOLLy parton DIED (5)

कहा जाता है कि जब डॉली पार्टन के परिवार में कोई बीमार पड़ता था तो उनके पिताजी डॉक्टर की फीस मक्का की एक बोरी देकर चुकाते थे। इन कठिन हालातों से गुजरते हुए डॉली पार्टन की आंखों में बड़े सपने पल रहे थे और 10 साल की उम्र में टेलीविजन पर डेब्यू करके के डॉली ने अपनी फैमिली के लिए खुशियों के द्वार खोले।  

DOLLy parton DIED (4)

बचपन से संगीत के प्रति लगाव का इनाम डॉली पार्टन को 13 साल की उम्र में मिला और उन्होंने साल 1959 में अपना पहला गाना पप्पी लव (Puppy Love) रिकॉर्ड किया। हालांकि, बतौर कंट्री सिंगर उनको सबसे अधिक लोकप्रियता साल 1967 में रिलीज होने वाले डंब ब्लॉन्ड (Dumb Blonde) गीत से मिली और इसी से अमेरिकी संगीत की दुनिया में पार्टन की धमाकेदार एंट्री हुई। उनके इस गाने को Country Music Hall of Fame and Museum में स्थान मिला था।

21 साल की उम्र में पहला एल्बम

साल 1967 डॉली पार्टन के लिए बेहद खास रहा। इसी साल महज 21 साल की उम्र में डॉली का पहला म्यूजिक एल्बम लॉन्च हुआ, जिसका टाइटल था- हेलो, आई एम डॉली (Hello, I amd Dolly)। पार्टन ने अपने हुनर के दम पर खुद पार्टन ने इस एल्बम के 12 गानों में से 10 गाने खुद लिखे, जिनमें दो सिंगल भी शामिल थे।

DOLLy parton DIED (7)

इस म्यूजिक एल्बम का सबसे चर्चित सॉन्ग- आई वेस्टेड माय टियर्स (I Wasted My Tears) रहा था। इसके बाद बतौर गायिका डॉली पार्टन ने साल दर साल एक से बढ़कर एक गाने गाए और फैंस के दिलों को जीता। अपने 6 दशक से लंबे करियर में उन्होंने 3 हजार से अधिक गीतों को गाया था, जो अमेरिकी संगीत की दुनिया में हमेशा अमर रहेंगे। 

450 करोड़ की नेटवर्थ

डॉली पार्टन का निजी जीवन उनकी लंबी शादी को लेकर भी चर्चा में रहा था। अक्सर देखा जाता है कि जहां हॉलीवुड सिनेमा के सेलेब्स एक से अधिक शादियां रचाते हैं, वहां डॉली ने अपने पति कार्ल थॉमस डीन (Carl Thomas Dean) के साथ शादी के 50 सालों का शानदार सफर पूरा किया था।

30 मई 1966 को 21 साल की उम्र में डॉली ने कार्ल संग वेडिंग रचाई थी। अफसोस की बात ये थी कि शादी के इतने सालों में भी डॉली पार्टन कभी मां नहीं बन पाईं। बताया जा रहा है कि वह अपने पीछे 450 करोड़ की नेटवर्थ छोड़कर गई हैं, जिसका उपयोग उनके भतीजे ब्रायन सीवर और परिवार के अन्य सदस्य करेंगे। 

यह भी पढ़ें- Aruna Irani के पति Kuku Kohli का 77 की उम्र में निधन, अजय देवगन के साथ मिलकर दी थी ब्लॉकबस्टर फिल्म