विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुनिया बचाने लौटेगी एवेंजर्स की 'फौज', री-रिलीज होगा Avengers Endgame का नया वर्जन, धांसू ट्रेलर आउट

Published: Wed, 26 Aug 2026 11:46 AM (IST)

मार्वल स्टूडियोज की बहुचर्चित फिल्म एवेंजर्स एंडगेम का नया वर्जन सिनेमाघरों में दोबारा से रिलीज किया जाएगा।

एवेंजर्स एंडगेम एनकोर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

एवेंजर्स एंडगेम एनकोर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. री-रिलीज होगी एवेंजर्स एंडगेम

  2. नए वर्जन के साथ लौटेगी फिल्म

  3. एवेंजर्स एंडगेम एनकोर का ट्रेलर रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सिनेमा की सबसे लोकप्रिय फिल्म एवेंजर्स एंडगेम का नया वर्जन जल्द ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस बात का एलान काफी समय पहले मार्वल स्टूडियोज की तरफ से कर दिया गया था। अब मेकर्स की तरफ से एवेंजर्स एंडगेम एनकोर (अनकट वर्जन) का लेटेस्ट ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।

जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साटइमेंट काफी हाई हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि एवेंजर्स एंडगेम एनकोर (Avengers Endgame Encore) को थिएटर्स में कब से री-रिलीज किया जा रहा है। 

री-रिलीज होगी एवेंजर्स एंडगेम 

साल 2019 में मार्वल स्टूडियोज की तरफ से एवेंजर्स एंडगेम को पहली बार सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। क्रिस इवांस, रॉबर्ट डी जूनियर और क्रिस हेम्सवर्थ जैसे कई हॉलीवुड सितारों से सजी इस सुपर हीरो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखाया था। अब जब मार्वल स्टूडियोज इस साल एवेंजर्स डूम्सडे (Avengers Doomsday) लेकर आ रहा है तो उससे पहले उन्होंने एवेंजर्स एंडगेम को दोबारा से रिलीज करने का फैसला लिया है। 

यह भी पढ़ें- 39 घंटे का 'होमवर्क' करने के बाद ही समझ आएगी Avengers: Doomsday, क्या आप सुलझा पाएंगे मार्वल स्टूडियोज की पहेली?

Avengers Endgame Encore (1)

मंगलवार देर रात मार्वल स्टूडियोज की तरफ से एवेंजर्स एंडगेम एनकोर का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें एवेंजर्स एंडगेम के पुराने हिस्से के कई सीन्स के अलावा कुछ नए दृश्यों को भी शामिल किया गया है, जो इस बात की तरफ से इशारा करते हैं कि री-रिलीज में फैंस को एवेंजर्स एंडगेम की अलग कहानी देखने को मिलेगी। 

कुल मिलाकर कहा जाए एवेंजर्स एंडगेम एनकोर का ये ट्रेलर देखने के बाद सिनेप्रेमी इसकी रिलीज के लिए बेताब हो गए हैं और जल्द से जल्द इसे देखने के लिए उत्साहित नजर रहे हैं। मालूम हो कि 25 सितंबर को एवेंजर्स एंडगेम एनकोर को दुनियाभर के सिनेमागरों में दोबारा से रिलीज किया जाएगा।

शुरू हुई एडवांस बुकिंग

एवेंजर्स एंडगेम एनकोर के लेटेस्ट ट्रेलर के अलावा मार्वल स्टूडियोज की तरफ से इस बात की जानकारी भी दी गई है कि आईमैक्स और इन्फिनिटी विजन स्क्रीन के लिए मंगलवार से एडवांस बुकिंग भी ओपन हो गई है। ऐसे में इस फिल्म को देखने के लिए फैंस पहले से टिकटों को बुक कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले ही Avengers: Doomsday का स्पॉयलर रिवील, 'डॉक्टर डूम' के हाथों मारा जाएगा MCU का ये सुपरहीरो