विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हनुमान अंश ही नहीं, 5 धार्मिक फिल्मों के साथ भी हुआ था चमत्कार, कमाई में निकली थीं धुरंधर

Published: Tue, 08 Sep 2026 04:42 PM (IST)

हनुमान अंश फिल्म की तरह सिनेमा जगत में पांच धार्मिक फिल्में ऐसी भी रही हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज हिट साबित हुई थीं।

बॉक्स ऑफिस की स्लीपर हिट (फोटो क्रेडिट- जागरण)

बॉक्स ऑफिस की स्लीपर हिट (फोटो क्रेडिट- जागरण)

HighLights

  1. इन धार्मिक फिल्मों ने भी किया कमाल

  2. हनुमान अंश की तरह मिली थी कामयाबी

  3. कम बजट में की थी बंपर कमाई 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा की बायोपिक के तौर पर फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) का नाम इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। हर तरफ इस धार्मिक कहानी वाली फिल्म की तारीफ हो रही है और कमाई के मामले में हनुमान अंश ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखाया है। जिसके चलते ये फिल्म स्लीपर हिट भी साबित हुई है।

लेकिन ये पहला मौका नहीं है, जब किसी धार्मिक फिल्म ने अपनी अपार सफलता से हर किसी को चौंकाया है। इससे पहले भी 5 मूवीज ऐसा ही कारनामा कर चुकी हैं। आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं-

जय संतोषी मां (Jai Santoshi Maa)

साल 1975 में फिल्म जय संतोषी मां को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्म शोले के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद धार्मिक फिल्म जय संतोषी मां ने कामयाबी का अनोखा इतिहास रचा था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो उस वक्त इस मूवी का बजट महज 25 लाख रुपये थे और इसने वर्ल्डवाइड 5 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था।

यह भी पढ़ें- 32वें दिन भी Hanuman Ansh पर बरसी 'नीम करोली बाबा' की कृपा, मंडे को बॉक्स ऑफिस पर ला दिया तूफान

jai santoshi maa

कार्तिकेय 2 (Karthikeya 2)

इस लिस्ट में दूसरा नाम साउथ सुपरस्टार निखिल सिद्धार्थ की सुपरहिट फिल्म कार्तिकेय 2 का शामिल होता है, जिसे 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएगी। लेकिन भगवान कृष्ण की अनोखी कहानी से संबंधित कार्तिकेय ने 15 करोड़ के बजट में ग्लोबली 121 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

slipperhitmovie

हनु-मैन (Hanu-Man)

साउथ सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर प्रशांत वर्मा की सुपर हीरो और धार्मिक जॉनर वाली फिल्म हनु-मैन को इस लिस्ट से कैसे बाहर रखा जा सकता है। साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हनु-मैन को 40 करोड़ की लागत में बनाया गया था और इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 350 करोड़ का ऐतिहासिक कलेक्शन कर हर किसी चौंका दिया था।

hanuman

महावतार नरसिम्हा (Mahavatar Narsimha)

साउथ फिल्म इंडस्ट्री का धार्मिक फिल्में के मामले में अधिक बोलबाला देखने को मिला। जिसमें एनिमेटेड फिल्मों के लिए कामयाबी का नया इतिहास रचने वाली मूवी महावतार नरसिम्हा का नाम जरूर शामिल होता है। भगवान विष्णु के चौथे अवतार नरसिम्हा और उनके प्रिय भक्त प्रहलाद की कहानी को इस मूवी में दर्शाया गया था। महावतार नरसिम्हा का बजट 40 करोड़ रहा था और इसने पूरी दुनिया में 325 करोड़ की कमाई की थी।

laalo (1)

लालो– कृष्ण सदा सहायते (Laalo– Krishna Sada Sahaayate)

आध्यात्मिक सिनेमा के मामले में बॉलीवुड और साउथ के अलावा गुजराती फिल्म इंडस्ट्री का योगदान भी खूब देखने को मिलता है। इसका उदाहरण फिल्म लालो – कृष्ण सदा सहायते के जरिए आसानी से लिया जा सकता है। महज 50 लाख के बजट में बनने वाली भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति को समर्पित इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 122 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था।

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh पर 'नीम करौली' बाबा का हाथ, दुनियाभर में 32वें दिन कमाई से मिर्जापुर- द मूवी का किया बंटाधार