विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mirzapur The Movie ने बॉक्स ऑफिस से किया कई बड़ी फिल्मों का सूपड़ा साफ, चार दिनों में सेंचुरी पार हुई मूवी

Published: Mon, 07 Sep 2026 08:39 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 10:04 PM (IST)

Mirzapur: The Movie Box Office Collection: मिर्जापुर द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए चार दिनों में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज तक सीरीज के तौर पर ओटीटी पर रिलीज हो रही मिर्जापुर (Mirzapur: The Movie) को फिल्म के तौर पर लाने पर कई लोगों के मन में संशय था। उन्हें लग रहा था कि पता नहीं ये मूवी के तौर पर चलेगी या नहीं।

हालांकि फिल्म ने थिएटर रिलीज के समय सभी को चौंका दिया। पहले ही हफ्ते में फिल्म ने अपनी शानदार शुरुआत से सभी को चौंका दिया है।

फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही शानदार प्रदर्शन किया था जिससे एक बात तो साफ हो गई थी कि मूवी डबल डिजिट में पहले दिन कमाई करेगी।

कितना रहा चौथे दिन का कलेक्शन?

बॉक्स ऑफिस पर 25.75 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं तीसरे दिन फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला और इसका कलेक्शन 36 करोड़ पर आकर रुका। वहीं अब चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

Mirzapur (4)

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मिर्जापुर द मूवी ने अभी तक 9.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से फिल्म की कुल कमाई अभी तक 103.49 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 123.8 करोड़ रुपये हो गया है।

कितना है फिल्म का बजट?

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 90 से 100 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। इस हिसाब से अगर देखें तो फिल्म ने मात्र 4 दिनों में ही अपना बजट निकाल लिया है। ऐसे में अगर वीकडे पर इसकी कमाई थोड़ा घटती भी है तो फिल्म अगले वीकेंड पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी।

Divyendu

वहीं फिल्म के किरदारों की बात करें तो इसमें कुछ नए किरदारों के साथ पुराने किरदार नजर आए। कालीन भैया के तौर पर पंकज त्रिपाठी, गुड्डू पंडित के तौर पर अली फजल, मुन्ना त्रिपाठी के तौर पर दिव्येंदु शर्मा ने वापसी की। उनके अलावा श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुग्गल भी अपने-अपने रोल में नजर आए।

यह भी पढ़ें- वीकेंड पर Mirzapur: The Movie ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, दुनियाभर में क्राइम ड्रामा ने रचा नया कीर्तिमान

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Mirzapur The Movie का कब्जा, छा गए मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित; सेंचुरी के करीब गैंगस्टर ड्रामा

फिल्म में डिंपी के रूप में हर्षिता गौर, स्वीटी के रूप में श्रिया पिलगांवकर, कंपाउंडर के रूप में अभिषेक बनर्जी, और जितेंद्र कुमार भी अहम भूमिकाओं में हैं।