बॉक्स ऑफिस पर Mirzapur The Movie का कब्जा, छा गए मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित; सेंचुरी के करीब गैंगस्टर ड्रामा
Mirzapur Box Office Collection : मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म मात्र तीन दिनों सेंचुरी के बेहद करीब पहुंच गई है।
-1788706631589_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur: The Movie) बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन भी धमाल मचा रही है। ये एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म मिर्जापुर की बहुचर्चित दुनिया को बड़े पर्दे पर वापस लाती है। धांसू शुरुआत करने के बाद फिल्म ने तीसरे दिन भी अपना पेस बनाए रखा है।
कितना रहा तीसरे दिन का कलेक्शन?
4 सितंबर को रिलीज हुई मिर्जापुर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को फिल्म ने 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सैकनिल्क के अनुसार तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
-1788706974364.webp)
तीसरे दिन मिर्जापुर द मूवी ने 25.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अभी तक 83.03 करोड़ रुपये हो गया है। रात में अगर शोज और बढ़ते हैं तो तीसरे दिन की कमाई में भी इजाफा होगा।
एक अनुमान के मुताबिक मिर्जापुर द मूवी तीसरे दिन 27 से 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म ने मात्र तीन दिनों में 83 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अगर यही रफ्तार बरकरार रही तो फिल्म चौथे दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।

मिर्जापुर के फैंस पहुंचे थिएटर
मिर्जापुर सीरीज के बहुत सारे लॉयल फैंस हैं, लेकिन यह अभी भी अनिश्चित था कि ओटीटी पर कहानी देखने के बाद दर्शक सिनेमाघरों में देखने के लिए पैसे खर्च करने को तैयार होंगे या नहीं। मूवी के शुरुआती आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि दर्शक मुन्ना भैया और गुड्डू भैया का ट्रू फैंस हैं।
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, मिर्ज़ापुर: द मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसका निर्माण किया है।
लौटे पुराने कलाकार
फिल्म में सीरीज के कई लोकप्रिय किरदारों की वापसी हुई है। पंकज त्रिपाठी कलीन भैया के रूप में लौट रहे हैं, जबकि अली फजल गुड्डू पंडित की भूमिका में हैं। दिव्येंदु मुन्ना त्रिपाठी के रूप में वापसी कर रहे हैं।
