विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वीकेंड पर Mirzapur: The Movie ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, दुनियाभर में क्राइम ड्रामा ने रचा नया कीर्तिमान

Published: Mon, 07 Sep 2026 08:55 AM (IST)

Mirzapur: The Movie ने 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी और यह बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर तहलका मचा रही है।

मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

HighLights

  1. मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

  2. मिर्जापुर ने दुनियाभर में कितना किया कलेक्शन?

  3. 4 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी मिर्जापुर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदू स्टारर एक्शन क्राइम थ्रिलर मिर्जापुर: दू मूवी (Mirzapur: The Movie) ने 4 सितंबर को थिएटर्स में दस्तक दी और आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। शानदार शुरुआत करने बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी शानदार कमाई की और अब आइए जानते हैं पहले वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में कितने करोड़ कमाए? 

मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

मिर्जापुर ने पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था, दूसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और तीसरे दिन यानी संडे को फिल्म ने सबसे ज्यादा 36 करोड़ रुपये की कमाई की और बॉक्स ऑफिस कमाई में जबरदस्त उछाल दर्ज किया।

यह भी पढ़ें- 49 साल पुरानी नुसरत साहब की 'कव्वाली' बनी Mirzapur मूवी की शान, कल्ट गाने का नया वर्जन भी निकला क्लासिक

इस कलेक्शन के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 93.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 112.35 करोड़ रुपये रहा। यह कमाई 11,344 शोज और 60.6% की ऑक्यूपेंसी के साथ हुई है जिसमें सबसे ज्यादा कमाई हिंदी बेल्ट में 35.75 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.25 करोड़ रुपये हुई।

Mirzapur (3)

मिर्जापुर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर भी मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) का भौकाल टाइट है। फिल्म ने वीकेंड की जबरदस्त कमाई और ओवरसीज 20 करोड़ की कमाई मिलाकर 132.35 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया है।

मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 36 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 93.75 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 132.35 करोड़ रुपये

mirzapur (7)

मिर्जापुर: द मूवी के बारे में

'मिर्जापुर: द मूवी' एक एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और पुनीत कृष्णा ने लिखा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Alo Fazal), दिव्येंदु (Divyendu), जितेंद्र कुमार और रवि किशन (Ravi Kishan) मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो की टेलीविजन सीरीज 'मिर्जापुर' (2018) पर आधारित है।

यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और क्रिटीक्स से इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला।

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Mirzapur The Movie का कब्जा, छा गए मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित; सेंचुरी के करीब गैंगस्टर ड्रामा