विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ये हमारी इंसल्ट है...'Mirzapur में बिना इजाजत के गाना इस्तेमाल करने पर भड़के सिंगर, करेंगे कानूनी कार्यवाही

Published: Sun, 06 Sep 2026 05:31 PM (IST)

मिर्जापुर: द मूवी के गाने 'शूरवीर' को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राजस्थानी कलाकार रैपरिया बालम ने आरोप लगाया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। मूवी के साथ-साथ इसके गाने वारू को भी जनता का खूब प्यार मिला।

हालांकि इसके एक गाने को लेकर कंट्रोवर्सी हो गई है। राजस्थानी कलाकार रैपरिया बालम ने अपने इंस्टाग्राम पर आरोप लगाया है कि 'शूरवीर' (Shoorveer) गाने का इस्तेमाल उनकी अनुमति या क्रेडिट दिए बिना किया गया है।

रैपरिया ने क्या लगाया आरोप?

उनका कहना है कि फिल्म निर्माताओं ने महाराणा प्रताप के लिए बने गाने को गुंडों वाले दृश्य में इस्तेमाल किया। रैपरिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें कभी इस तरह पोस्ट करना पड़ेगा।

वीडियो शेयर करते हुए रैपरिया ने कहा, 'आज तो दिल दुखाया है'। उन्होंने कहा कि कई लोग उनसे पूछेंगे कि जब उनका गाना मिर्जापुर जैसी फिल्म में इस्तेमाल हुआ है तो उन्हें दुख क्यों हुआ?'

अनुमति के बिना किया गया इस्तेमाल

रैपरिया बालम ने कहा कि मेकर्स ने गाने का इस्तेमाल बिना उनकी अनुमति के किया। यह गाना महाराणा प्रताप सिंह को समर्पित था और आप इसे मूवी में विलेन का महिमामंडन करने के लिए इस्तेमाल किया गया? क्या यह ठीक है?”

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Rapperiya Baalam (@rapperiya_baalam)

रैपरिया ने यह भी कहा कि अगर मिर्जापुर की टीम ने गाना पसंद आने के बाद उनसे संपर्क किया होता, तो वे उन्हें दस और विकल्प दे देते। लेकिन बिना अनुमति के इसका इस्तेमाल करना।

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि आपने राइट्स किससे लिए। मुझे दुख हुआ है क्योंकि मुझे लगता है कि आपने राजस्थान और महाराणा प्रताप जी का अपमान किया है। यह बात मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by FOLK 🇮🇳 (@folkmusicofrajasthan)

गुरमीत सिंह ने किया है डायरेक्ट

मिर्जापुर का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसका निर्माण किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें- 49 साल पुरानी नुसरत साहब की 'कव्वाली' बनी Mirzapur मूवी की शान, कल्ट गाने का नया वर्जन भी निकला क्लासिक

यह भी पढ़ें- Mirzapur द मूवी में मैनपुरी की सोनल चौहान की धमक, अभिनय से छोड़ी दर्शकों पर छाप