विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंगलवार को Mirzapur The Movie का भौकाल, बॉक्स ऑफिस पर छाप डाला मोटा पैसा; 5 दिन में बजट वसूल!

Published: Tue, 08 Sep 2026 08:10 PM (IST)

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day5: मंगलवार को भी मिर्जापुर द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शासन किया है। फिल्म का कलेक्शन हैरान करने वाला है।

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. मिर्जापुर द मूवी ने बजट से ज्यादा किया कलेक्शन

  2. पांचवें दिन भी मिर्जापुर का कारोबार करेगा हैरान

  3. सीरीज के बाद फिल्म भी बन गई सुपरहिट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्राइम थ्रिलर मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही हनुमान अंश (Hanuman Ansh) को भी कड़ी टक्कर दी है।

4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मिर्जापुर द मूवी की कमाई वीकडेज में घटी नहीं है। फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। मंगलवार को भी फिल्म की कमाई शॉकिंग है।

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिनेमाघरों में इस वक्त मिर्जापुर द मूवी का भौकाल है। फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। इसने मात्र 5 दिन में ही बजट से ज्यादा कमा लिया है। मंगलवार यानी 5वें दिन भी कमाई सोमवार की तरह धांसू रही है। 

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, मिर्जापुर द मूवी ने पांचवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8 हजार शोज में 8.46 करोड़ रुपये के करीब कारोबार कर लिया है। हालांकि, यह शुरुआती आंकड़ा है। सही आंकड़े इससे ज्यादा हो सकता है। 

Ravi Kishan

कितना है फिल्म का नेट इंडियन कलेक्शन?

मिर्जापुर द मूवी ने मात्र 5 दिन में भारत में नेट कलेक्शन 118.21 करोड़ रुपये कर लिया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 143 करोड़ के पार है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 150 करोड़ के पार हो जाएगा। 

  • पहला दिन- 25.75 करोड़
  • दूसरा दिन- 32 करोड़
  • तीसरा दिन- 36 करोड़
  • चौथा दिन- 16 करोड़
  • पांचवां दिन- 8.46 करोड़ (शुरुआती आंकड़ा)

कितना है मिर्जापुर द मूवी का बजट?

खबरों की मानें तो मिर्जापुर द मूवी को बनाने में करीब 90 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। अगर यह आंकड़ा सही है तो फिल्म ने मात्र 5 दिन में ही अपना बजट वसूल कर लिया है और इस साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है।

यह भी पढ़ें- Mirzapur The Movie के मेकर्स पर आई मुसीबत, एक गाने को लेकर मिला कानूनी नोटिस? सिंगर बोले-'राजस्थान का अपमान...'

यह भी पढ़ें- Ravi Kishan के वायरल मीम पर टी-सीरीज ने बनाया गाना, 'पूरे देश को पगला देंगे' भोजपुरी स्टार; टीजर आउट