विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खत्म नहीं हुई है Mirzapur की 'गद्दी' की लड़ाई, बड़े पर्दे पर पार्ट-2 के जरिए लौटेगा 'कालीन भैया' का भौकाल?

Published: Tue, 08 Sep 2026 01:15 PM (IST)

अभिनेता पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म मिर्जापुर के सीक्वल को लेकर इस वक्त चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है।

मिर्जापुर द मूवी का सीक्वल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

मिर्जापुर द मूवी का सीक्वल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. मिर्जापुर द मूवी ने जीता फैंस का दिल

  2. मूवी के सीक्वल को लेकर चर्चा तेज

  3. पार्ट 2 में दिखेगा कालीन भैया का भौकाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस समय थिएटर्स में अगर कोई फिल्म फैंस की फेवरेट बनी हुई है, तो उसमें अली फजल और पंकज त्रिपाठी स्टारर मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) का नाम शामिल होता है। क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ने फिल्म फॉर्मेट में भी जनता का दिल जीत लिया है और बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता की नई कहानी लिखी है। 

इस बीच मिर्जापुर द मूवी के सीक्वल को लेकर भी चर्चाओं का बाजार काफी गर्म हो गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस वजह से मिर्जापुर फिल्म के पार्ट 2 (Mirzapur The Movie 2) को लेकर सुर्खियां तेज हैं। 

मिर्जापुर द मूवी का आएगा सीक्वल

साल 2018 में मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) के जरिए मिर्जापुर वेब सीरीज का आगाज हुआ था। पहले सीजन की अपार सफलता के बाद मेकर्स इसके दो और सीजन लाए, जोकि सफल रहे। अब मिर्जापुर मूवी फॉर्मेट में आई है और बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है। खबर है के मेकर्स सीरीज की तरह इसे फिल्म फ्रेंचाइजी में तब्दील करने का प्लान बना चुके हैं। 

यह भी पढ़ें- Mirzapur की 'रधिया' के आगे फेल हैं 'बीना त्रिपाठी', रियल लाइफ में दिखती हैं 'कतई जहर'

mirzapur the movie 2 (1)

इसका अंदाजा आपको मिर्जापुर द मूवी के एंड के क्रेडिट सीन्स को देखकर आसानी से लग जाएगा। दरअसल जब मिर्जापुर द मूवी खत्म होती है, तो उसके अंत में कुछ ऐसे सीन्स को दर्शाया गया है, जो इस बात की तरफ इशारा करती है कि आने वाले समय में निर्माता फरहान अख्तर और रितेश शिवदासानी एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले मिर्जापुर द मूवी पार्ट 2 को लेकर आ सकते हैं। 

mirzaour2

इसके अलावा जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर द मूवी ने कमाई के मामले में गर्दा उड़ाया है, उसको भी मद्देनजर रखते हुए ये कहा जा सकता है कि इसके सीक्वल के जरिए भी बड़े पर्दे पर दोबारा से कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फजल) और मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) का भौकाल लौटेगा। 

बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर द मूवी का कब्जा

कमाई के मामले में मिर्जापुर द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाया है। रिलीज के 4 दिन के भीतर इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 110 करोड़ का कारोबार किया है, जबकि वर्ल्डवाइड ये मूवी 154 करोड़ का कलेक्शन में सफल रही है। 

यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Mirzapur: The Movie ने किया धांसू कलेक्शन, सोमवार को गैंगस्टर थ्रिलर पर जमकर हुई धनवर्षा