विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mirzapur The Movie के मेकर्स पर आई मुसीबत, एक गाने को लेकर मिला कानूनी नोटिस? सिंगर बोले-'राजस्थान का अपमान...'

Published: Tue, 08 Sep 2026 06:38 PM (IST)

मिर्जापुर द मूवी सिनेमाघरों में भले ही अच्छी कमाई कर रही हो, लेकिन फिल्म के गाने को लेकर सिंगर रैपरिया ...और पढ़ें

मिर्जापुर: द मूवी के मेकर्स को मिला लीगल नोटिस? फोटो- इंस्टाग्राम

मिर्जापुर: द मूवी के मेकर्स को मिला लीगल नोटिस? फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 'मिर्जापुर- द मूवी' के गाने 'शूरवीर' पर विवाद

  2. सिंगर ने लगाया बिना अनुमति यूज करने का आरोप 

  3. कानूनी नोटिस भेजकर गाने को हटाने और माफी मांगने की मांग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन में बनी 'मिर्जापुर- द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर भले ही गदर मचा रही हो, लेकिन फिल्म के गाने 'शूरवीर' को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

सोमवार को इस गाने के ओरिजिनल क्रिएटर और इंडिपेंटेड आर्टिस्ट ने मेकर्स पर क्राइम थ्रिलर गाने को बिना उनकी परमिशन के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है और साथ ही उनको कानूनी नोटिस भी भेजा है।

महाराणा प्रताप के गाने को विलेन के गुणगान के लिए किया गया इस्तेमाल?

'शूरवीर' के ओरिजिनल क्रिएटर रैपरिया बालम ने स्क्रीन से बातचीत करते हुए मिर्जापुर: द मूवी के मेकर्स पर यह आरोप लगाया है कि उनकी परमिशन के बिना ही फिल्म में गाने का इस्तेमाल किया गया है। ट्रूपर रिकॉर्ड्स ने रैपरिया बालम के सभी आरोपों का खंडन किया। रैपरिया बालम ने इस बात पर भी आपत्ति जताई थी कि जिस गाने में उन्होंने महराण प्रताप की शूरवीरता को दिखाया था, उसे मिर्जापुर: द मूवी में विलेन के महिमामंडन के लिए इस्तेमाल किया गया है।

रैपरिया ने बातचीत में बताया कि उन्होंने फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी को लीगल नोटिस भेजा है, जिसमें उनकी ये डिमांड है कि पहले वह फिल्म मिर्जापुर से 'शूरवीर गाना हटाए और उसके बाद माफी मांगे।" हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस पर अभी किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by FOLK 🇮🇳 (@folkmusicofrajasthan)

कैसे शुरू हुई थी मिर्जापुर के गाने को लेकर कंट्रोवर्सी

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब रैपरिया बालम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला और कहा, "आज मेरा दिल टूट गया। आपमें से कुछ लोग सोच रहे होंगे कि मेरा दिल क्यों टूटा है। मुझे खुश होना चाहिए, क्योंकि मेरा गाना मिर्जापुर में है, लेकिन मिर्जापुर टीम ने इस गाने को इस्तेमाल करने के लिए मुझसे कोई परमिशन नहीं ली। मैंने उन्हें परमिशन नहीं दी, फिर किसने दी?

रैपरिया बालम ने आगे कहा, "यह गाना महाराणा प्रताप जी को डेडीकेट है। हम फिल्म में विलेन के महिमामंडन के लिए गाने का इस्तेमाल कर रहे है। क्या ये सही है? अगर वह मुझसे पूछते तो मैं उन्हें 10 और गाने दे देता, लेकिन ये गाना लेना सही नहीं था। आपको इसकी परमिशन किसने दी? अगर जिसने दी है, मैं उससे भी ये जानना चाहूंगा कि क्या उनके पास परमिशन है?"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Rapperiya Baalam (@rapperiya_baalam)

राजस्थान और महाराणा प्रताप का अपमान है

रैपरिया ने आगे कहा, "मैं हर्ट क्यों न होऊं। ये राजस्थान का अपमान है। यह महाराणा प्रताप की बेइज्जती है, हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। कई लोगों के पास मेरे मैसेज आ रहे हैं कि आपका गाना मिर्जापुर में है। मिर्जापुर की टीम आप को यह बेहतरीन तरीके से करना चाहिए था। आपको बात करनी चाहिए थी। रैपरिया बालम के इस वीडियो के बाद ट्रूपर रिकॉर्ड ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि उन्होंने एक्सेल एंटरटेनमेंट को इसके राइट्स दिए हैं।

यह भी पढ़ें- Ravi Kishan के वायरल मीम पर टी-सीरीज ने बनाया गाना, 'पूरे देश को पगला देंगे' भोजपुरी स्टार; टीजर आउट

यह भी पढ़ें- खत्म नहीं हुई है Mirzapur की 'गद्दी' की लड़ाई, बड़े पर्दे पर पार्ट-2 के जरिए लौटेगा 'कालीन भैया' का भौकाल?