विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Mirzapur: The Movie ने किया धांसू कलेक्शन, सोमवार को गैंगस्टर थ्रिलर पर जमकर हुई धनवर्षा

Published: Tue, 08 Sep 2026 09:14 AM (IST)

Mirzapur: The Movie सिनेमाघरों में 4 सितंबर को रिलीज हुई और घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी जबरदस्त कमाई की है।

मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

HighLights

  1. मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

  2. ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कितनी हुई फिल्म की कमाई

  3. 4 सितंबर को रिलीज हुई थी मिर्जापुर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज मिर्जापुर: द मूवी ने 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी छाई हुई है। आइए जानते हैं फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे

सैकनिल्क के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु स्टारर गैगस्टर ड्रामा मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) ने पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। दूसरे दिन 32 करोड़ रुपये और तीसरे दिन फिल्म ने 36 करोड़ रुपये की कमाई की।

यह भी पढ़ें- 'नीम करोली बाबा' के बाद पर्दे पर दिखेगी 'साई बाबा' की कहानी, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी Tera Sai

सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है और इसने 16 करोड़ रुपये की कमाई की। इस कमाई के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 109.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 131.55 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Mirzapur (2)

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर की धांसू कमाई

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये के ओवरसीज कलेक्शन के साथ फिल्म ने 154.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यानी मिर्जापुर घरेलू के साथ-साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी अच्छा परफॉर्म कर रही है।

मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 16 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 109.75 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 154.05 करोड़ रुपये

मिर्जापुर के साथ-साथ थिएटर्स में हनुमान अंश भी चल रही है और यह फिल्म भी जबरदस्त कमाई कर रही है। हालांकि यह मिर्जापुर से एक महीने पहले रिलीज हुई है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। 

Mirzapur (5)

मिर्जापुर: द मूवी के बारे में

'मिर्जापुर: द मूवी' एक एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और पुनीत कृष्णा ने लिखा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazal), दिव्येंदु (Divyendu), जितेंद्र कुमार और रवि किशन (Ravi Kishan) मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो की टेलीविजन सीरीज 'मिर्जापुर' (2018) पर आधारित है। 

यह भी पढ़ें- 32वें दिन भी Hanuman Ansh पर बरसी 'नीम करोली बाबा' की कृपा, मंडे को बॉक्स ऑफिस पर ला दिया तूफान