विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नीम करोली बाबा' के बाद पर्दे पर दिखेगी 'साई बाबा' की कहानी, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी Tera Sai

Published: Mon, 07 Sep 2026 02:33 PM (IST)

नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की सफलता के बाद साई बाबा पर भी फिल्म बन रही है जिसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

साई बाबा पर बनी फिल्म की रिलीज डेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

साई बाबा पर बनी फिल्म की रिलीज डेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. साई बाबा पर बन रही है फिल्म

  2. संजय मिश्रा ने किया फिल्म का ऐलान

  3. तेरा साई की रिलीज डेट भी हुई रिवील

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं और इसके सभी गाने इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

अब नीम करोली बाबा के बाद पर्दे पर साई बाबा (Sai Baba) की कहानी दिखाने की तैयारी हो रही है। जी हां, साई बाबा पर आधारित एक फिल्म बन रही है जिसकी रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई है।

साई बाबा बनेंगे संजय मिश्रा

बड़े पर्दे पर जो साई बाबा की भूमिका निभाने वाले हैं, वो एक्टर कोई और नहीं टैलेंटेड एक्टर संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) हैं। संजय मिश्रा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आगामी फिल्म 'तेरा साई' से अपना पहला लुक रिवील किया है जिसमें वह साई बाबा के लुक में दिखाई दे रहे हैं।

कब रिलीज होगी तेरा साई?

फिल्म के पोस्टर के साथ रिवील किया गया है कि आखिर यह फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस फिल्म को देखने के लिए 5 महीने का इंतजार करना होगा। फिल्म अगले साल 5 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "सबका मालिक एक।"

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Palash R Muchhal (@palash_muchhal)

चार भाषाओं में होगी रिलीज

इस फिल्म को पलाश मुच्छल बना रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्माण शैलेश एस सांघवी कर रहे हैं। फिल्म को चार भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म को आप हिंदी, मराठी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में देखा जा सकेगा। 

चर्चा में है हनुमान अंश

नीम करोली बाबा उर्फ नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। रिलीज के 15 दिन बाद फिल्म की कमाई में अचानक उछाल आया और यह इस साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है। 1.7 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 100 करोड़ के पार कारोबार किया है।

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh से ठीक दो महीने पहले 'नीम करोली बाबा' पर रिलीज हुई थी एक और फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे आप

यह भी पढ़ें- कौन है Hanuman Ansh बनाने वाली 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? Steve Jobs की खोज से मिली फिल्म की प्रेरणा