विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2 करोड़ की Hanuman Ansh बनी नोट छापने की मशीन, दुनियाभर में गूंजी जयकार; जन्माष्टमी पर की ऐतिहासिक कमाई

Published: Sat, 05 Sep 2026 11:44 AM (IST)

हनुमान अंश की रफ्तार अब बॉक्स ऑफिस पर नहीं रुकेगी। भारत के साथ-साथ नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बेस्ड ...और पढ़ें

हनुमान अंश वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ फोटो- इंस्टाग्राम

हनुमान अंश वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. दुनियाभर में हनुमान अंश ने लगाई जोरदार दहाड़

  2. 100 करोड़ की कमाई करने के बेहद करीब पहुंची फिल्म

  3. नीम करौली बाबा की जिंदगी पर आधारित है फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान अंश (Hanuman Ansh) साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्म बन चुकी है। 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 2000% मुनाफे के साथ धुरंधर 2 को भी पीछे छोड़ दिया। आमतोर पर फिल्मों का बढ़ते दिन पर कलेक्शन घटता है, लेकिन हनुमान अंश के साथ उल्टा हो रहा है।

जैसे-जैसे यह फिल्म सिनेमाघरों में एक महीना पूरा करने के करीब पहुंच रही है, फिल्म के कलेक्शन में एक अच्छा उछाल देखने को मिल रहा है। 29वें दिन न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर, बल्कि दुनियाभर की कमाई के मामले में भी नीम करौली बाबा की फिल्म पर कृपा बरसी। यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से अब कितनी दूर है, देखिए आंकड़ें।

दुनियाभर में हनुमान अंश ने मचाया गदर

महज 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर स्लो शुरुआत की थी, लेकिन अब फिल्म की रफ्तार को भारत में ही नहीं दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर रोकना नामुमकिन है। मिर्जापुर- द मूवी की दस्तक 29वें दिन हनुमान अंश को टस से मस नहीं कर पाई है।

सेकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश ने कुल 97.77 करोड़ की कमाई कर ली है। हर दिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है। हनुमान अंश ने 29वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे में 10 करोड़ की कमाई की है।

hanuman ansh collection day 27 (1)

होम्बले फिल्म प्रोडक्शन ने ली बड़ी जिम्मेदारी

होम्बले फिल्म प्रोडक्शन जो हमेशा से एक अच्छे कंटेट से भरपूर फिल्मों को ऑडियंस तक पहुंचाते रहे हैं, उन्होंने हनुमान अंश को विदेशी ऑडियंस तक इस फिल्म को पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई है। इस फिल्म को 11 सितबंर को विदेशी ऑडियंस के लिए रिलीज किया जाएगा।

hanuman ansh collection day 27

जिन्हें नही पता उन्हें बता दें कि हनुमान अंश नीम करौला बाबा की जिंदगी पर बेस्ड कहानी है, जिसमें महान संत के बचपन से लेकर बाबा बनने तक के सफर को बड़ी ही खूबसूरती के साथ निर्देशक ने फिल्म में उतारा है। फिल्म को जहां विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है, तो वहीं शोभिनव सत्या मूवी में नीम करौली बाबा बने हैं। इस फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी से फायदा मिला।

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh ने चमकाई नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी की किस्मत, बुंदेलखंडी गायक को बॉलीवुड से मिले ऑफर

यह भी पढ़ें- 'मुझे अपमानित किया...' Hanuman Ansh की सफलता के बीच छलका डायरेक्टर का दर्द, OTT प्लेटफॉर्म ने रिजेक्ट की थी फिल्म