विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुझे अपमानित किया...' Hanuman Ansh की सफलता के बीच छलका डायरेक्टर का दर्द, OTT प्लेटफॉर्म ने रिजेक्ट की थी फिल्म

Published: Sat, 05 Sep 2026 08:32 AM (IST)

विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस पर ₹80 करोड़ का आंकड़ा पार करके सभी को चौंका दिया है।

हनुमान अंश को ओटीटी प्लेटफॉर्म ने किया था अपमानित

हनुमान अंश को ओटीटी प्लेटफॉर्म ने किया था अपमानित

HighLights

  1. हनुमान अंश को ओटीटी प्लेटफॉर्म ने किया था अपमानित

  2. सफलता मिलने के बाद छलका डायरेक्टर का दर्द

  3. बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही हनुमान अंश  

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया है। जिस फिल्म के बारे में कुछ समय पहले तक कोई बात नहीं हो रही थी, उसने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रफ्तार पकड़ी कि अब यह ₹80 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

जहां आज कई लोग इस फिल्म की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं इसके डायरेक्टर ने बताया कि जब उन्होंने यह फिल्म किसी OTT प्लेटफॉर्म को दिखाई थी, तो उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- Exclusive: 3 घंटे तक नहीं चला कैमरा...हनुमान चालीसा ने किया चमत्कार; Hanuman Ansh के सेट का एक्टर ने खोला राज

ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा किया गया अपमानित

डायरेक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया, 'मैं एक OTT प्लेटफॉर्म पर अपनी कहानी पेश करने गया था, और वहां उन्होंने मुझसे कहा कि मेरे पास एक ऐसी भारतीय कहानी है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मायने रखती है। मैंने महाराज जी की कहानी इस तरह सुनाई कि मैं सचमुच भावुक हो गया और रो पड़ा'।

ansh (4)

विशाल ने बताया कि प्लेटफॉर्म ने उनकी फिल्म को रिजेक्ट कर दिया, लेकिन जिस तरह से उन्होंने ऐसा किया, वह उन्हें अपमानजनक और बुरा लगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक फिल्ममेकर के तौर पर उन्हें रिजेक्शन की आदत है, लेकिन किसी के प्रोजेक्ट को रिजेक्ट करने का भी एक तरीका होता है।

उन्होंने कहा, 'मुझे लगा जिस तरह उन्होंने रिजेक्ट किया, जिस भाषा का इस्तेमाल किया, वो थोड़ी अपमानजनक थी। जिस तरह से उन्होंने कहा, मुझे लगा कि उनके दिमाग में जो कहानी है, जिस तरह से उन्होंने उसे रिजेक्ट किया, कहानी के जरिए उनके दिमाग में एक छेद है। अब उस कहानी को तोड़ना जरूरी है।

'हनुमान अंश' के बारे में

7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई 'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर शुरुआत धीमी रही और इसने पहले दिन सिर्फ ₹10 लाख कमाए। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में लगभग ₹1.80 करोड़ और दूसरे हफ्ते में सिर्फ ₹40 लाख की कमाई की।

ansh (1)

तीसरे हफ्ते में चमकी फिल्म की किस्मत

हालांकि, तीसरे हफ्ते में फिल्म की किस्मत बदली, जिसकी वजह लोगों के बीच इसकी अच्छी चर्चा (word of mouth) थी। दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ने लगी और धीरे-धीरे शो 'हाउसफुल' होने लगे। फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने तीसरे हफ्ते में ₹10.40 करोड़ कमाए।

भक्तिपूर्ण ड्रामा 'हनुमान अंश' आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म को डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है और इसमें शोभिनव सत्या मुख्य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें- 29वें दिन Hanuman Ansh पर बरसी 'नीम करोली बाबा' की कृपा, 'मिर्जापुर द मूवी' भी नहीं रोक पाई कमाई की रफ्तार