Hanuman Ansh ने चमकाई नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी की किस्मत, बुंदेलखंडी गायक को बॉलीवुड से मिले ऑफर
'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) के गायक सुनील लोधी को उनके वायरल गाने के बाद बॉलीवुड से ऑफर मिल रहे हैं।
-1788580085769_m.webp)
हनुमान अंश में चमके सिंगर सुनील लोधी
HighLights
हनुमान अंश में चमके सिंगर सुनील लोधी
नेत्रहीन सिंगर को मिल रहे बॉलीवुड से ऑफर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके गाने
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म 'हनुमान अंश' के गाने 'मैंने तेरे ही भरोसे नैया सागर में डार दई' में अपनी आवाज से लोगों का दिल जीतने वाले सुनील लोधी की जिंदगी में जबरदस्त बदलाव आया है। मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले और दृष्टिबाधित लोक गायक सुनील को अब बॉलीवुड से ऑफर, पूरे भारत में लाइव परफॉर्मेंस के लिए निमंत्रण और बुंदेली संगीत में नए मौके मिल रहे हैं।
फैन ने सुनील के लिए किया थिएटर बुक
उनके गाने की बढ़ती लोकप्रियता का असर उनके निजी जीवन पर भी दिखा है। एक फैन ने तो पूरा थिएटर शो ही बुक कर लिया ताकि सुनील अपने परिवार और गांव वालों के साथ अपनी फिल्म देख सकें, वहीं एक अन्य फैन ने उन्हें पल्सर मोटरसाइकिल तोहफे में दी।
-1788580245450.webp)
यह भी पढ़ें- 29वें दिन Hanuman Ansh पर बरसी 'नीम करोली बाबा' की कृपा, 'मिर्जापुर द मूवी' भी नहीं रोक पाई कमाई की रफ्तार
बॉलीवुड से मिले ऑफर
सुनील लोधी (Sunil Lodhi) सागर जिले के जैसीनगर ब्लॉक के आगरा गांव के रहने वाले हैं। उन्हें पहचान 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) से पहले ही मिलनी शुरू हो गई थी, जब सोशल मीडिया पर उनका 'मोरे संकट के कटिया हनुमान जी' गाना गाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था।
-1788580271396.webp)
ऑनलाइन मिली इस लोकप्रियता की वजह से वे मुंबई पहुंचे और उनके लिए बॉलीवुड में एंट्री का रास्ता खुला। 'हनुमान अंश' को मिली प्रतिक्रिया के बाद, सुनील को फिल्मों के लिए और गाने गाने के ऑफर मिले हैं। एक लाइव परफॉर्मर के तौर पर भी उनकी मांग बढ़ी है और गणेश उत्सव के दौरान कई शो पहले ही बुक हो चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने चार से ज्यादा बुंदेली गानों के लिए भी डील फाइनल की हैं।
हनुमान अंश के बारे में
'हनुमान अंश' नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है और इसमें चमत्कारों से जुड़ी कई घटनाओं को दिखाया गया है। वहीं, सुनील का मानना है कि उनके जीवन की एक असाधारण घटना ने भगवान हनुमान में उनके विश्वास को और मजबूत किया।
-1788580291971.webp)
हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर धीमी शुरुआत की थी और लेकिन तीसरे हफ्ते में फिल्म ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ते हुए 80 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। अगर कमाई इसी तरह चलती रही तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी।
हनुमान अंश को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है वहीं इसमें शोभिनव सत्या, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी जैसे कलाकारों ने काम किया है।
यह भी पढ़ें- 'मुझे अपमानित किया...' Hanuman Ansh की सफलता के बीच छलका डायरेक्टर का दर्द, OTT प्लेटफॉर्म ने रिजेक्ट की थी फिल्म
