विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30वें दिन Hanuman Ansh ने बॉक्स ऑफिस पर रच डाला इतिहास, डिवोशनल फिल्म पर जमकर हुई धनवर्षा

Published: Sun, 06 Sep 2026 09:03 AM (IST)

7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा कर लिया है।

हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 30 दिन किए पूरे

हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 30 दिन किए पूरे

HighLights

  1. हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 30 दिन किए पूरे

  2. एक महीने में किया ऐतिहासिक कलेक्शन

  3. 7 अगस्त को रिलीज हुई थी हनुमान अंश

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर नए इतिहास रच रही है। सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने वर्ड ऑफ माउथ के चलते शानदार कमाई के कीर्तिमान रचे हैं। फिल्म को रिलीज हुए 30 दिन हो चुके हैं, आइए जानते हैं एक महीना पूरा होने पर फिल्म ने क्या इतिहास रचा है?

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 30

2 करोड़ रुपये के बजट में बनी हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने मात्र 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। दो हफ्ते तक कमाई का सिलसिला लाखों में ही चला लेकिन तीसरे हफ्ते में पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म की किस्मत पलट दी और इसकी कमाई की रफ्तार बढ़ गई। फिल्म डबल डिजीट में करोड़ों में कमाई करने लगी।

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh से पहले छोटे बजट की 3 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, एक ने तो कमाया 24,000% प्रॉफिट

तीसरे और चौथे हफ्ते में फिल्म पर खूब धनवर्षा हुई और इसका नतीजा ये है कि इसने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 30 दिन पूरे करने के साथ ही 100 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा भी पार कर लिया है।

ansh (2)

सैकनिल्क के मुताबिक 30वें दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 16.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 99.38 करोड़ रुपये हो गया है और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 117.40 करोड़ रुपये। ये कमाई 6055 शोज और 62% ऑक्यूपेंसी के साथ हुई है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 30- 16.50 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 99.38 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 117.40 करोड़ रुपये

हनुमान अंश के बारे में

'हनुमान अंश' एक बायोग्राफिकल डिवोशनल ड्रामा फिल्म है। इसे डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने अपने बैनर 'स्वयंभू मीडिया नेटवर्क' के तहत लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म उनकी किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ' पर आधारित फिल्म ट्रिलॉजी की पहली फिल्म है, जो नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है।

ansh

क्या है फिल्म की कहानी?

इसमें शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं। पहली फिल्म आजादी से पहले के भारत में लक्ष्मी नारायण नाम के एक युवा लड़के के शुरुआती जीवन की कहानी दिखाती है। अपनी मां की मौत के बाद वह भगवान की खोज में घर छोड़ देता है और फिर उत्तर भारत की यात्रा करते हुए नीम करौली बाबा के रूप में बदल जाता है।

यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Mirzapur: The Movie का भौकाल टाइट, 2 दिन में गैंगस्टर थ्रिलर ने छापे करोड़ों