ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Mirzapur: The Movie का भौकाल टाइट, 2 दिन में गैंगस्टर थ्रिलर ने छापे करोड़ों
4 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदू की मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी तगड़ी कमाई कर रही है।
-1788661881198_m.webp)
मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
HighLights
मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
दुनियाभर में फिल्म ने कितना किया कलेक्शन?
ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर छाई गैंगस्टर ड्रामा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल जैसे सितारों से सजी गैंगस्टर ड्रामा मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) ने 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी और रिलीज के दिन से ही यह बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है।
25 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर खाता खोलने वाली मिर्जापुर ने दूसरे दिन 31 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की। आइए जानते हैं फिल्म का टोटल नेट इंडिया और वर्ल्डवाइड कलेक्शन-
यह भी पढ़ें- 'सॉलिड, कड़क और मसालेदार...' Mirzapur: The Movie के फैन हुए करण जौहर, दिल खोलकर किया क्राइम थ्रिलर का रिव्यू
मिर्जापुर: द मूवी कलेक्शन डे 2 (Mirzapur: The Movie)
सैकनिल्क के मुताबिक, दूसरे दिन 31 करोड़ रुपये कमाने के साथ ही फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 56.75 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 68.20 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने ओवरसीज 6 करोड़ रुपये की कमाई की है और इसी के साथ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इसने 78.45 करोड़ रुपये की धांसू कमाई कर डाली है।
-1788662038997.webp)
यानी दो दिनों में दुनियाभर में मिर्जापुर ने 75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया और फिलहाल वीकेंड बाकी है। अगर कमाई इसी तरह रही तो रविवार को फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।
मिर्जापुर द मूवी कलेक्शन डे 2- 31 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन- 56.75 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 78.45 करोड़ रुपये
मिर्जापुर ने शनिवार को सबसे ज्यादा हिंदी बेल्ट में 30.75 करोड़ रुपये की कमाई की और तेलुगु में 0.25 करोड़ रुपये की। यह कलेक्शन 11,256 शोज और 52.7% ऑक्यूपेंसी के साथ हुआ है।
-1788662064913.webp)
मिर्जापुर: द मूवी के बारे में
'मिर्जापुर: द मूवी' एक एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और पुनीत कृष्णा ने लिखा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazal), दिव्येंदु (Divyendu), जितेंद्र कुमार और रवि किशन (Ravi Kishan) मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) की टेलीविजन सीरीज 'मिर्जापुर' (2018) पर आधारित है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और क्रिटीक्स से इसे पॉजिटिव रिव्यू मिले।
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर Mirzapur The Movie का कब्जा, दूसरे दिन की तगड़ी कमाई
