विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hanuman Ansh से पहले छोटे बजट की 3 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, एक ने तो कमाया 24,000% प्रॉफिट

Published: Sat, 05 Sep 2026 04:13 PM (IST)

सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी Hanuman Ansh ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है हनुमान अंश

बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है हनुमान अंश

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है हनुमान अंश

  2. हनुमान अंश से पहले इन छोटे बजट की फिल्मों ने हिलाया था बॉक्स ऑफिस

  3. कम बजट में मोटा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चार हफ्तों पहले थिएटर्स में एक ऐसी फिल्म ने दस्तक दी जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते थे और इसी के चलते पहले दिन इस फिल्म ने सिर्फ 10 लाख कमाए। कम कमाई का सिलसिला दो हफ्तों तक चला लेकिन फिर तीसरे हफ्ते में वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म की कमाई ने शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर डबल डिजीट में करोड़ों की कमाई की।

हनुमान अंश (Hanuman Ansh), सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनने वाली इस फिल्म ने बिना किसी शोर शराबे वाले प्रमोशन के बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। डिवोशनल फिल्म ने साबित किया है कि कंटेंट ही किंग होता है। वहीं दर्शकों ने भी फिल्ममेकर्स को एक संदेश दिया है कि एक तगड़े कंटेंट वाली फिल्में ही ज्यादा दिन तक टिक पाती हैं- फिर भले ही बजट कम हो या ज्यादा।

ansh (2)

हनुमान अंश की तरह ही हाल के सालों में कुछ और ऐसी फिल्में आई हैं जो ज्यादा बड़ी स्टारकास्ट, बिग बजट या बिग प्रमोशन वाली नहीं थी लेकिन दमदार कंटेंट के चलते इन फिल्मों ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर करोडों छापे बल्कि अच्छा खासा प्रॉफिट कमाया और दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना ली।

लालो: कृष्णा सदा सहायते (Laalo Krishna Sada Sahayate)

एक गुजराती फिल्म जिसे सिर्फ 50 लाख के बजट के साथ बनाया गया था। बिना बड़े स्टारकास्ट के भी दर्शकों ने इसके कंटेंट को खूब प्यार दिया और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा पैसा कमाया। 120 करोड़ रुपये कमाकर यह एक स्लीपर हिट साबित हुई थी। इतना ही नहीं यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली गुजराती फिल्म भी बनी।

mahavatar (1)

महावतार नरसिम्हा (Mahavatar Narsimha)

एनिमेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म महावतार नरसिम्हा 15 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाई गई थी और इसने दुनियाभर में लगभग 250 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया था। 1300% से ज्यादा के प्रॉफिट के साथ यह भारत की सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली फिल्मों में से एक बन गई।

mahavatar

कांतारा (Kantara)

ऋषभ शेट्टी स्टारर कांतारा 2022 में रिलीज हुई थी और यह सिर्फ 16 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाई गई थी। माइथोलॉजिकल फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं इसके प्रीक्वल कांतारा चैप्टर 1 का बजट ज्यादा था लेकिन इसकी कमाई भी अच्छी थी। कांतारा फ्रैंचाइजी की दोनों फिल्मों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।

mahavatar (2)

हनुमान अंश, कांतारा, महावतार नरसिम्हा और लालो जैसी फिल्मों ने यह साबित किया है कि फिल्मों का कंटेंट ही असली किंग होता है और दर्शकों के लिए बिग बजट या बिग स्टारकास्ट नहीं बल्कि एक अच्छी कहानी और उसे किस तरह से बनाया गया है ये मायने रखता है।

यह भी पढ़ें- 2 करोड़ की Hanuman Ansh बनी नोट छापने की मशीन, दुनियाभर में गूंजी जयकार; जन्माष्टमी पर की ऐतिहासिक कमाई