वीकेंड के बाद भी नहीं थमी Dhamaal 4 की रफ्तार, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर धड़ल्ले से छापे नोट
फिल्म धमाल 4 वीकेंड बीतने के बाद भी ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करती हुई नजर आ रही है। ...और पढ़ें

धमाल 4 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
ग्लोबली शानदार कमाई कर रही है धमाल 4
18वें दिन फिल्म ने किया इतना कारोबार
दुनियाभर में धमाल 4 का शानदार प्रदर्शन जारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की लेटेस्ट कॉमेडी फिल्म धमाल 4 सिनेमाघरों में ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही हैं। तीसरा वीकेंड बीतने के बाद भी किसी भी तरह से धमाल 4 हार मानने को तैयार नहीं हैं और ग्लोबल लेवल पर शानदार कमाई करती दिख रही है।
रिलीज के 18वें दिन भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी ड्रामा ने अपनी पकड़ मजबूत रखी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अब तक धमाल 4 ने दुनियाभर में कितना कारोबार कर लिया है।
धमाल 4 वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट
अक्सर देखा जाता है कि वीकेंड बीतने के बाद फिल्मों की कमाई का ग्राफ नीचे गिरने लगता है। लेकिन जो मूवीज जनता की फेवरेट बन जाती हैं, उनके साथ ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। फिलहाल धमाल 4 के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। तीसरा वीकेंड खत्म होने के बाद भी धमाल 4 ने कमाई के मामले में अपनी घुटने नहीं टेके हैं।
-1785213922344.jpg)
यह भी पढ़ें- सोमवार को बदला Dhamaal 4 की कमाई का गणित, अजय देवगन की फिल्म ने Box Office पर की इतनी कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो रिलीज के 18वें दिन धमाल 4 ने करीब 4 करोड़ का कारोबार पूरी दुनिया में किया है, जिसके चलते अब तक धमाल 4 का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 210 करोड़ के करीब पहुंच गया है। इसके साथ ही अब अजय देवगन की ये कॉमेडी फिल्म साल 2026 की उन मूवीज की लिस्ट में शुमार हो गई है, जिन्होंने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
खबरें और भी

हिंदी सिनेमा की तरफ से इस साल ये कारनामा धुरंधर 2, बॉर्डर 2, भूत बंगला और अब धमाल 4 ने करके दिखाया है। इस तरह से ये साफ कहा जा सकता है कि सही मायनों में धमाल 4 ने अपनी मजेदार कहानी से सभी का दिल जीता है और कमर्शियल तौर पर सफलता हासिल कर ली है।
जन नायकन के आगे नहीं मानी हार
माना जा रहा था कि साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की नई फिल्म जन नायकन की रिलीज के बाद कहीं न कहीं धमाल 4 की कमाई पर ब्रेक लग जाएगा। लेकिन बॉलीवुड की इस कॉमेडी फिल्म पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है और धमाल 4 शानदार लय के साथ कारोबार करती नजर आ रही है।