Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को बदला Dhamaal 4 की कमाई का गणित, अजय देवगन की फिल्म ने Box Office पर की इतनी कमाई

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 10:04 PM (IST)

    Ajay Devgn की कॉमेडी ड्रामा 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर 18 दिन पूरे कर लिए हैं। यहां देखें फिल्म की सोमवार की कमाई- ...और पढ़ें

    सोमवार को बदल गया धमाल 4 की कमाई का आंकड़ा

     सोमवार को बदल गया धमाल 4 की कमाई का आंकड़ा

    HighLights

    1.  सोमवार को बदल गया धमाल 4 की कमाई का आंकड़ा

    2. अजय देवगन की फिल्म ने कितनी की कमाई?

    3. 10 जुलाई को रिलीज हुई थी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रैंचाइजी में से एक धमाल की चौथी किस्त धमाल 4 (Dhamaal 4) ने बिना किसी प्रमोशन के चुपचाप 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। कुछ फिल्मों के पहले से बॉक्स ऑफिस पर चलने के बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।

    फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 18 दिन पूरे कर लिये हैं और अपने तीसरे हफ्ते तक अच्छा कलेक्शन किया है। अब आइए जानते हैं फिल्म ने 18वें दिन यानी सोमवार को कितना कलेक्शन किया?

    यह भी पढ़ें- जन नायकन के सामने नहीं कम हुआ Dhamaal 4 का कमाल, वर्ल्डवाइड कमाई से हथिया लिया ग्लोबल बॉक्स ऑफिस

    'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18

    धमाल 4 (Dhamaal 4) ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। इसने दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। हालांकि चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई लेकिन इसके बावजूद ठीकठाक कमाई हुई। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते पूरे कर चुकी है और तीसने वीकेंड पर इसने अब तक सबसे कम कमाई की थी।

    dhamaal 4 (2)

    सैकनिल्क के मुताबिक आज सोमवार को 18वें दिन फिल्म का कलेक्शन अब तक सबसे कम 2.15 करोड़ रुपये रहा है। इस कलेक्शन के साथ फिल्म की नेट इंडिया कमाई 150 करोड़ रुपये के पार और ग्रॉस इंडिया कमाई 179.25 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि अच्छी बात ये है कि इसने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

    धमाल 4 कलेक्शन डे 18- 2.15 करोड़ रुपये

    नेट इंडिया कलेक्शन- 150 करोड़ रुपये (लगभग)

    ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 179.25 करोड़ रुपये

    dhamaal 4 (1)

    धमाल 4 के बारे में

    धमाल 4, इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स, देवगन फिल्म्स, पैनोरमा स्टूडियो और मारुति इंटरनेशनल द्वारा किया गया है। यह धमाल फिल्म सीरीज की चौथी किस्त है और धमाल (2007), डबल धमाल (2011) और टोटल धमाल (2019) का सीक्वल है।

    खबरें और भी

    फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता जैसे कलाकार शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के क्लब में Dhamaal 4 ने मारी धांसू एंट्री, दुनियाभर में पार किया कमाई का जादुई आंकड़ा