Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 के क्लब में Dhamaal 4 ने मारी धांसू एंट्री, दुनियाभर में पार किया कमाई का जादुई आंकड़ा

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 08:49 AM (IST)

    हिंदी सिनेमा की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 ने दुनियाभर में कमाई के मामले में जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। ...और पढ़ें

    धमाल 4 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    धमाल 4 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. दुनियाभर में धमाल 4 ने किया खेला

    2. 17वें दिन छू लिया जादुई आंकड़ा

    3. कमाई में कमाल कर रही है धमाल 4

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन और रितेश देशमुख जैसे तमाम फिल्मी सितारों से सजी फिल्म धमाल 4 इस वक्त थिएटर्स में एकमात्र हिंदी मूवी के तौर पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। कमाई के मामले में भी धमाल 4 ने अब तक उम्दा प्रदर्शन करके दिखाया है। 

    इंटरनेशनल मार्केट में भी धमाल 4 के बंपर कलेक्शन का सिक्का बखूबी चला है, जिसकी बदौलत अब इस मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म वर्ल्डवाइड कमाई का एक जादुई आंकड़ा पार कर लिया है और इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म धुरंधर 2 के क्लब में एंट्री मार ली है। 

    धमाल 4 ने छुआ जादुई आंकड़ा

    निर्देशक इंद्र कुमार की सफल फिल्म फ्रेंचाइजी के तौर पर धमाल को जाना जाता है। इससे पहले फ्रेंचाइजी की तीन मूवीज को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है और तीनों ही कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं। लेकिन ये किसी नहीं सोचा था कि धमाल 4 अपनी फ्रेंचाइजी की बाकी तीन फिल्मों को पछाड़ कर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 ने 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर पलटी पूरी बाजी, शनिवार को कमाई के मामले में मारी लंबी छलांग

    dhamaal 4 worldwide collection (1)

    गौर किया जाए धमाल 4 के रिलीज के 17वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो संडे की छुट्टी का इस मूवी को भरपूर फायदा मिला है और फिल्म पूरी दुनिया में 10 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही अब धमाल 4 का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 201 करोड़ के पार पहुंच गया है।

    खबरें और भी

    इसके साथ ही धमाल 4 रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 की तरह इस साल की उन चुनिंदा मूवीज में शुमार हो गई है, जिन्होंने ग्लोबली लेवल पर 200 करोड़ का कारोबार किया है। 2026 में बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट इस प्रकार है-

    • धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)- 1800 करोड़

    • बॉर्डर 2 (Border 2)- 450 करोड़

    • भूत बंगला (Bhoot Bangla)- 270 करोड़

    • धमाल 4 (Dhamaal 4)- 201 करोड़

    • वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle)- 195 करोड़

    अजय देवगन फिर करेंगे कॉमेडी

    फिल्म धमाल 4 के बाद भी अभिनेता अजय देवगन की कॉमेडी का कमाल रुकने वाला नहीं हैं। दरअसल अजय की अपकमिंग मूवीज की लिस्ट में निर्देशक रोहित शेट्टी की ऑल टाइम फेवरेट कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी गोलमाल की 5वीं किस्त यानी गोलमाल 5 का नाम शामिल है, जिसकी शूटिंग फिलहाल चल रही है। 

    यह भी पढ़ें- जन नायकन के सामने नहीं कम हुआ Dhamaal 4 का कमाल, वर्ल्डवाइड कमाई से हथिया लिया ग्लोबल बॉक्स ऑफिस