Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर Alpha की हुकूमत, सोमवार को नोटों की हुई बारिश

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 09:27 AM (IST)

    आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म एल्फा विदेशों में कमाई के मामले में उम्दा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। ...और पढ़ें

    एल्फा वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    एल्फा वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. विदेशों में बंपर कमाई कर रही है एल्फा

    2. वर्ल्डवाइड कलेक्शन में एल्फा का कमाल

    3. आलिया और शरवरी की मूवी छोड़ी छाप

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लेटेस्ट बॉलीवुड फिल्म एल्फा (Alpha) का नाम इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। ओपनिंग वीकेंड में बंपर कमाई करने के बाद अब एल्फा वीक डेज में आ गई है, जो उसको मंडे टेस्ट से गुजरना पड़ा है। अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर इस स्पाई थ्रिलर ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी का दिल जीत लिया है, जो इसके धुआंधार कलेक्शन की वजह बन रहा है।

    रिलीज के चौथे दिन भी एल्फा ने दुनियाभर में मोटी कमाई का कमाल करके दिखाया है, जिसकी वजह से इस मूवी का नाम सुर्खियां बटोर रहा है। आइए जानते हैं कि सोमवार को ग्लोबली एल्फा ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

    वर्ल्डवाइड कमाई में छाई एल्फा

    अक्सर देखा जाता है कि ओपनिंग वीकेंड बीतने के बाद वर्किंग डेज में फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज की जाती है। लेकिन अगर कोई मूवी पहले तीन दिन में धांसू बिजनेस करती है तो वह नॉन हॉलिडे में भी अपनी छाप छोड़ती है।

    यह भी पढ़ें- वीकेंड पर Alpha ने किया बॉक्स ऑफिस पर राज, 'वेलकम टू द जंगल' और 'मैं वापस आऊंगा' ने छापे करोड़ों

    ALPHA MOVIE TEASER

    एल्फा के मामले में फिलहाल ऐसा फिफ्टी-फिफ्टी होता हुआ नजर आया है। रविवार के बंपर कलेक्शन के बाद मंडे को एल्फा की ग्लोबली कमाई में बेशक थोड़ी कटौती हुई है, लेकिन आंकड़े इतने खराब नहीं है, जिसकी आलोचना की जाए।

    खबरें और भी

    alphamovie

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार एल्फा ने रिलीज के चौथे दिन वर्ल्डवाइड करीब 10 करोड़ की कमाई की है, जो वर्किंग डेज के आधार पर एक अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है। इसके साथ ही अब एल्फा का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 70 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

    इसके अलावा नजर डाली जाए एल्फा के ओवसरीज कलेक्शन की तरफ तो वह भी 22 करोड़ से ज्यादा का हो गया है। इस हिसाब से कुल मिलाकर कहा जाए तो इंटरनेशनल मार्केट में एल्फा ने अपनी बंपर कमाई की छाप छोड़ी है और हर किसी का ध्यान खींचा है।

    आलिया और शरवरी ने जीता सबका दिल

    फिल्म एल्फा में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाओं का अदा किया। खासतौर पर मूवी का सेंटर प्वाइंट आलिया और शरवरी की जोड़ी रही है, जिन्होंने दमदार एक्शन सीक्वेंस और कमाल की एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया है।

    यह भी पढ़ें- मंडे टेस्ट में Alpha का पलट गया पूरा गेम, चौथे दिन बदला कमाई का गणित