मंडे टेस्ट में Alpha का पलट गया पूरा गेम, चौथे दिन बदला कमाई का गणित
स्पाई थ्रिलर फिल्म एल्फा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में चौथे दिन बड़ा फेरबदल नजर आया है। ...और पढ़ें

एल्फा कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
एल्फा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
चौथे दिन कमाई में आया अंतर
आलिया भट्ट की नई फिल्म एल्फा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी अभिनेत्री आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर एल्फा (Alpha) की चर्चा काफी हो रही हैं। ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर कमाई से गर्दा उड़ाने वाली ये फिल्म मंडे टेस्ट की अग्नि परीक्षा से गुजरे है, जो इसकी रिलीज का चौथा दिन साबित हुआ है।
सोमवार को एल्फा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसा कलेक्शन किया है, जिसको जानकर आपको हैरानी होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि चौथे दिन एल्फा का कारोबार कितना रहा है।
एल्फा की चौथे दिन की कमाई
शुक्रवार 3 जुलाई को एल्फा को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। निर्माता आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउश यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होने के नाते माना जा रहा था कि बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की एल्फा धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाई।
यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस की क्वीन बनीं Alpha, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में स्पाई थ्रिलर ने मारी बाजी

ओपनिंग वीकेंड तक मामला ठीक रहा, लेकिन सोमवार के दिन आकर कहानी पलट गई है। रिलीज के चौथे दिन एल्फा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है, जिसके आंकड़े देखकर यकीनन इस मूवी के मेकर्स की चिंता बढ़ जाएगी। बीते रविवार को यहां एल्फा ने 13 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था, वो मंडे को महज 3.85 करोड़ हो सका है।

इस तरह से रिलीज के चौथे दिन एल्फा की कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई है। अगर इस मूवी को कमर्शियल तौर पर अपनी छाप छोड़नी हो इस पूरे हफ्ते में और भी शानदार तरीके से कारोबार करना होगा।
अक्सर देखा जाता है कि जो मूवी पहले मंडे टेस्ट में सिंगिल डिजिट में आ जाती है तो यकीनन उसकी असफलता के चांसेंस हाई हो जाते हैं। एल्फा के मामले में क्या होगा, वो तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
खबरें और भी
एल्फा का टोटल कलेक्शन
ओपनिंग वीकेंड पर 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर एल्फा ने ऐसी उम्मीद जगाई थी कि ये मूवी आने वाले दिनों अच्छा बिजनेस करेगी। लेकिन मंडे टेस्ट में कहानी पलट गई है और ऐसा होता हुआ अब मुश्किल लग रहा है। गौर करें एल्फा के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह अब तक 38 करोड़ के आस-पास पहुंच गया है।