Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्लोबल बॉक्स ऑफिस की क्वीन बनीं Alpha, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में स्पाई थ्रिलर ने मारी बाजी

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 09:00 AM (IST)

    अभिनेत्री आलिया भट्ट और बॉबी देओल की स्पाई थ्रिलर एल्फा कमाई के मामले में दुनियाभर में धमाल मचा रही है। ...और पढ़ें

    एल्फा वर्ल्डवाइड कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    एल्फा वर्ल्डवाइड कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. एल्फा ने कमाई के मामले में छोड़ी छाप

    2. वर्ल्डवाइड कलेक्शन में एल्फा की धाक

    3. ओपनिंग वीकेंड तक किया इतना कारोबार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में सिनेमाघरों में निर्देशक शिव रवैल की बहुचर्चित फिल्म एल्फा को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकारों से सजी एल्फा कमाई के मामले में देश और विदेश में शानदार प्रदर्शन कर रही है। 

    जिसके आधार पर रिलीज के तीसरे दिन एल्फा ने वर्ल्डवाइड बंपर कलेक्शन करके दिखाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि एल्फा ने ओपनिंग वीकेंड बीतने के बाद ग्लोबली कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

    वर्ल्डवाइड एल्फा की धुआंधार कमाई

    आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। निर्माता आदित्य चोपड़ा के यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली पेशकश के तौर पर इस मूवी से सभी को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं और एल्फा लगभग उनभर खरी उतरती नजर आई है, जिसका अंदाजा आप फिल्म की कमाई से लगा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Alpha के सपोर्ट में उतरे करण जौहर, नेगेटिविटी के खिलाफ उठाई आवाज, बोले- वही असली योद्धा हैं

    alpha (1)

    गौर करें एल्फा की वर्ल्डवाइड कमाई की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के तीसरे दिन इस मूवी ने ग्लोबली करीब 20 करोड़ की कमाई की है, जो शनिवार की तुलना में काफी अधिक है। इसके साथ ही अब एल्फा का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 58 करोड़ के पार पहुंच गया है। 

    aplha movie

    ओपनिंग वीकेंड में 60 करोड़ के करीब कमाई करके एल्फा ने ये साबित किया है कि आने वाले दिनों में भी ये मूवी दुनियाभर में अपनी धाक जमाए हुए नजर आ सकती है। मालूम हो कि क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से एल्फा का ठीकठाक रिस्पॉन्स मिला है, जो इसकी मोटी कमाई में काफी असरदार साबित हुआ है। 

    खबरें और भी

    बात करें एल्फा की कहानी के बारे में तो ये एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसे पैदा होते ही उसके परिवार से अलग कर दिया जाता है और बाद में एक सीक्रेट मिशन के लिए ट्रेन किया जाता है। बाद में उसे अपना परिवार को पता चलता है और वहां से मूवी की पूरी कहानी घूम जाती है। 

    एल्फा इस साल की बड़ी फिल्म

    इस फिल्म की रिलीज से आईएमडीबी की तरफ इस साल की मोस्ट अवेटेड टॉप-10 मूवीज की लिस्ट का खुलासा किया गया था। जिसमें आलिया भट्ट की एल्फा का नाम भी शामिल था। 

    यह भी पढ़ें- एल्फा के बाद YRF की नई फिल्म में दिखेंगे Ayushmann Khurrana, 'मुपापा' का एलान; रिलीज डेट भी आउट